- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- टेस्ट की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल का नाम हुआ शामिल
टेस्ट की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल का नाम हुआ शामिल
Published On Dec 06, 2024, 11:19 AM IST
Last UpdatedDec 06, 2024, 11:19 AM IST
Yashasvi Jaiswal Out on Duck; टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज. इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हो गया.
स्टार्क ने बनाया रिकॉर्ड
इसके साथ ही मिशेल स्टार्क भी टेस्ट क्रिकेट में तीन बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस ने ऐसा किया है. उन्होंने तीनों मौकों पर पहली ही गेंद पर विकेट लिए.
तो एक नजर डालते हैं टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
सुनील गावस्कर
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे. इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में जैफ आर्नड ने उन्हें आउट किया था.
सुधीर नाइक
भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ 1974 में सुधीर नाइक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ. नाइक को एंडी रॉबर्ट्स में आउट किया था.
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैकलम मार्शल की गेंद पर कोलकाता टेस्ट मैच में आउट हुए थे. यह दूसरा मौका था जब गावस्कर टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए थे.
सुनील गावस्कर
गावस्कर का नाम दूसरी बार इस लिस्ट में शामिल हुआ. 1987 में पाकिस्तान के इमरान खान की बाउंसर पर गावस्कर जीरो पर आउट हुए थे.
डब्ल्यूवी रमन
बाएं हाथ के ओपनर डब्ल्यूवी रमन को न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली ने 1990 में मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया था.
शिव सुंदर दास
शिव सुंदर दास ने भारत के लिए कुछ ही मैच खेले. ओडिशा से आने वाले दाएं हाथ के इस ओपनर को 1990 में वेस्टइंडीज के मर्वन डिल्लन ने 2002 में मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया.
वसीम जाफर
घरेलू क्रिकेट के धमाकेदार खिलाड़ी वसीम जाफर 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर मशरफे मुर्तजा की गेंद पर आउट हुए.
केएल राहुल
केएल राहुल को 2017 में मैच की पहली ही गेंद पर श्रीलंका के सुरंगा लकमल ने आउट किया.
यशस्वी जायसवाल
अब इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया. उन्हें बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर LBW किया.