×

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली के बाद...

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 136 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस पद्धति से जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने महज 21.1 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

Shuman Gill record

Shuman Gill record

Shubman Gill Unwanted Record: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने हार के साथ शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में रविवार को पर्थ में भारत को 29 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

भारतीय पारी के दौरान लगातार बारिश के कारण इस मैच को 26-26 ओवर का कर  दिया गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 136 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस पद्धति से जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने महज 21.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रन का योगदान दिया जबकि जोश फिलिप ने 37 रन बनाए. टीम इंडिया की हार के साथ से शुभमन गिल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Shubman Gill
Shubman Gill

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

शुभमन गिल भारत के दूसरे कप्तान बने हैं, जिन्हें बतौर कप्तान सभी फॉर्मेट में अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. गिल से पहले विराट कोहली को भी सभी फॉर्मेट में अपने कप्तानी डेब्यू में हार का सामना करना पड़ा था.

Shubman Gill
Shubman Gill

गिल को जिम्बाब्वे दौरे पर पहले मैच में बतौर कप्तान टी-20 में मिली हार

शुभमन गिल को टी-20 कप्तानी में पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने बाद भारतीय टीम गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी, जहां टीम को पहले मैच में हार मिली थी.

Shubman Gill Test
Shubman Gill Test


इंग्लैंड में भी टेस्ट में शुभमन गिल को मिली थी हार

शुभमन गिल को इंग्लैंड में बतौर कप्तान टेस्ट मैच में पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. लीड्स में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया.

Shubman Gill PC
Shubman Gill PC

अब ऑस्ट्रेलिया में भी बतौर कप्तान पहला वनडे मैच हारे गिल

शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था. शुभमन गिल ने हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे मैच में डकबर्थ लुईस नियम से सात विकेट से हराया.

Virat Kohli
Virat Kohli

कोहली बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में डेब्यू मैच हारने वाले पहले कप्तान

विराट कोहली बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले पहले कप्तान हैं. 2014 में एडिलेड में टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेला जिसमें भारत को हार मिली. वहीं 2013 में श्रीलंका के खिलाफ किंगस्टन में कोहली ने वनडे फॉर्मेट में पहली बार कप्तानी की इस मैच में भारत को 161 रन से हार मिली. वहीं टी20 इंटरनेशनल मैचों में कोहली ने पहली बार 2017 में भारत की कप्तानी की. कानपुर में खेले गए इस मैच में भारत सात विकेट से हारा था.

Trending This Week