Indian cricket team full Schedule in 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 भी काफी व्यस्त होने वाला है. जनवरी से लेकर दिसंबर तक टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है. भारतीय टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (मेंस) की मेजबानी भी करेगी, इसके अलावा टीम श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगी. साल 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल…
Vaibhav Suryavanshi record
भारत की अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी
वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारतीय टीम साउथ अफ्रीका जाएगी. 03, 05 और 07 जनवरी को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. 15 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है.
Rohit sharma Virat Kohli
भारत के दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने भारत के दौरे पर आएगी. 11 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. 11 जनवरी (वडोदरा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) को वनडे मैच खेले जाएंगे. वहीं 21 जनवरी (नागपुर), 23 जनवरी (रायपुर), 25 जनवरी (गुवाहाटी), 28 जनवरी (विशाखापट्टनम) और 31 जनवरी (तिरुवनंतपुरम) को टी-20 मैच खेले जाएंगे.
Indian women cricket team
भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी. 15, 19 और 21 फरवरी को टी-20 मैच खेले जाएंगे, वहीं वनडे मैच 24, 27 और 01 (मार्च) को खेले जाएंगे. छह मार्च से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा.
IPL
फरवरी- मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप, अप्रैल-मई में आईपीएल का होगा आयोजन
टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक होगा वहीं 26 मार्च से 31 मई तक आईपीएल 2026 का आयोजन होगा.
INDW VS SLW
भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा
भारतीय महिला टीम 28 मई से 13 जुलाई के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन टी-20 मैच (28 मई, 30 मई, 02 जून) और एकमात्र टेस्ट मैच (10 जुलाई से) खेला जाएगा. 12 जून से 05 जुलाई के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. महिला टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाएगा.
India Squad for NZ T20I Series and T20 World Cup 2025
इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम (मेंस) 01 जुलाई से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के दौरे पर होगी. भारतीय टीम इस दौरे पर पांच टी-20 मैच (01, 04, 07, 09, 11 जुलाई) और तीन वनडे मैच (14, 16, 19 जुलाई) खेलेगी.
Shubman Gill Test
अगस्त- सितंबर में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
भारतीय टीम अगस्त- सितंबर में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. भारतीय टीम श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगी. यह दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) चक्र का हिस्सा हैं.
Indian test team
अक्टूबर- नवंबर में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा
भारतीय टीम अक्टूबर- नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलना है. यह दोनों मैच भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) चक्र का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया टी-20 और वनडे मैच भी खेल सकती है.
India T20I Team
दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम साल के अंत में श्रीलंका की मेजबानी करेगी. श्रीलंका की टीम भारत में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.