×

IND VS NZ 2nd ODI: छह साल पहले मिली थी आखिरी जीत... राजकोट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड ?

भारतीय टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट में कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

Indian cricket team

Indian cricket team

Team India records in Rajkot: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा वनडे बुधवार को राजकोट में खेला जाना है. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, लेकिन राजकोट में पुराना वनडे रिकॉर्ड टीम की चिंता बढ़ा रहा है.

भारतीय टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट में कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

England ODI Team
England ODI Team

पहले मुकाबले में इंग्लैंड से मिली थी हार

भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में पहला वनडे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, इंग्लैंड की टीम इस मैच में 9 रन से विजयी रही थी. इंग्लैंड के 325 रन के जवाब में भारतीय टीम 316 रन ही बना सकी थी.

South africa ODI Team
South africa ODI Team

साउथ अफ्रीका ने भी चटाई थी धूल

2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेला था, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 18 रन से अपने नाम किया था. साउथ अफ्रीका के 270 रन के जवाब में भारतीय टीम 256 रन ही बना पाई.

Indian ODI Team
Indian ODI Team


साल 2020 में टीम इंडिया को मिली पहली जीत

2020 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था. भारतीय टीम इस मैच में 36 रन से विजयी रही थी. यह इस ग्राउंड पर भारत की पहली जीत थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 340 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 304 रन ही बना सकी.

Mitchell-marsh
Mitchell-marsh

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में दी मात

इस स्टेडियम में 27 सितंबर 2023 को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और इसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए, भारतीय टीम 286 रन पर ढेर हो गई थी.

Indian cricket team
Indian cricket team

लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही है टीम इंडिया

4 मैचों में 3 हार टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है. तीनों बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही, जबकि एकमात्र जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली थी.

Trending This Week