• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गदगद हुआ क्रिकेट जगत, सभी ने दी बधाई

भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गदगद हुआ क्रिकेट जगत, गंभीर से लेकर सहवाग तक सभी ने दी बधाई

Edited By : Saurav Kumar | Aug 08, 2024, 08:43 PM IST

Published On Aug 08, 2024, 08:43 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2024, 08:43 PM IST

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल का खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है. भारत ने स्पेन को हराकर मेडल अपने नाम किया.

1 /1

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया. हॉकी टीम की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से बधाई देते हुए लिखा कि हॉकी एक इमोशन है. जय हिंद हमारे चैंपियन पी श्रीजेश के लिए एक परफेक्ट फेयरवेल है. शानदार ब्राॉन्ज.

“Hockey is an emotion” जय हिन्द! 🇮🇳 Perfect farewell to our champion #Shreejesh! Brilliant Bronze 🥉 pic.twitter.com/ejDzVNEl6F

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बधाई देते हुए कहा शानदार हॉकी इंडिया मुबारका शेरों.

Mubarkaa @TheHockeyIndia well done Shero ❤️ pic.twitter.com/sKHvJXOKGW

सुरेश रैना ने भारतीय हॉकी की कामयाबी पर बधाई देते हुए लिखा भारतीय टीम को मुबारकबाद शानदार खेला आपने.

Congratulations #TeamIndia well done 👏 https://t.co/0xbwMAGWPd

वीरेंदर सहवाग ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्पेन को मात दी और लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमाया. मुबारकबाद भारतीय हॉकी टीम.

Brilliant effort from the boys to beat Spain and a second consecutive Olympic bronze for our boys. Congratulations @TheHockeyIndia . #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/O66eymgNM7

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा कि भारत इसका पूरी तरह से हकदार था. इस ओलंपिक में भारत ने जिस तरह की हॉकी दिखाई वह मैंने पिछले 15-20 सालों में नहीं देखी. सबसे खास बात थी उनकी फिटनेस और जिस गति से वे आगे बढ़े. यह टीम गोल्ड मेडल के लिए योग्य है.

Richly deserved! The quality of hockey displayed by India in this Olympics is something I haven't seen in the last 15-20 years. What truly stood out was their fitness and the speed with which they moved. A team worthy of a Gold Medal. 🇮🇳🏑 @16Sreejesh @13harmanpreetpic.twitter.com/o7Z0IHT0xx