- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- सबसे ज्यादा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स, शुभमन गिल का जलवा
सबसे ज्यादा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स, शुभमन गिल का जलवा
Published On Aug 12, 2025, 07:21 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2025, 07:21 PM IST
शुभमन गिल सबसे ज्यादा बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं.
01. शुभमन गिल
भारत के टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है. उन्हें चार बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. गिल ने साल 2025 में फरवरी और जुलाई में जबकि 2023 में जनवरी और सितंबर माह का खिताब जीता था.
02. जसप्रीत बुमराह
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. जसप्रीत बुमराह ने जून 2024 और दिसंबर 2024 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब जीता था.
03. श्रेयस अय्यर
भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भी दो बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है. श्रेयस अय्यर को फरवरी 2022 और मार्च 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया था.
04. विराट कोहली
विराट कोहली का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. विराट कोहली को अक्टूबर 2023 में सिर्फ एक बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब मिला है.
05. यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. जायसवाल को फरवरी 2024 में एक बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया था.
06. भुवनेश्वर कुमार
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लिस्ट में छठे नंबर पर है. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2021 में एक बार मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता था.
07. रविचंद्रन अश्विन
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी एक बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है. उन्हें फरवरी 2021 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब मिला था.
08. ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं. उन्हें एक बार जनवरी 2021 में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था.