×

NZ के भारतीय मूल के खिलाड़ी आदित्य अशोक की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, नजरें नहीं हटा पाएंगे

आदित्य अशोक अपनी गर्लफ्रेंड Ellie Toogood के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं.

Adithya Ashok Girlfriend

Adithya Ashok Girlfriend

Adithya Ashok Girlfriend: न्यूजीलैंड के युवा लेग-स्पिनर आदित्य अशोक रविवार को वडोदरा में भारत के खिलाफ खेलने उतरे. भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया. वह गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए और छह ओवर में ही 55 रन लुटा दिए. आदित्य अशोक मूल रूप से भारत के तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वह जब चार साल के थे, तभी उनका परिवार न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शिफ्ट कर गया था. सोशल मीडिया पर आदित्य अशोक की गर्लफ्रेंड की भी काफी चर्चा हो रही है. आदित्य अशोक की गर्लफ्रेंड एली टूगुड बेहद ही खूबसूरत हैं और उनके सामने बॉलीवुड भी हसीनाएं भी फेल है.

Adi Ashok nz
Adi Ashok nz

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं आदित्य अशोक और एली टूगुड

आदित्य अशोक और एली टूगुड लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक और क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं.

Ellie Toogood
Ellie Toogood

मूल रुप से इंग्लैंड की रहने वाली एली टूगुड है बेहद खूबसूरत

एली टूगुड मूल रूप से इंग्लैंड की रहने वाली हैं, मगर वह न्यूजीलैंड में रह रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके प्रोफेशन और जॉब को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं. उनकी खूबसूरती और ग्रेसफुल लुक्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ होती है. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती है.

Adithya Ashok Girlfriend
Adithya Ashok Girlfriend


प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुकी हैं एली टूगुड

20 साल की एली टूगुड प्रोफेशनल क्रिकेट भी खेल चुकी हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खेला है, फिलहाल भी वह खेल से जुड़ी हैं और अक्सर आदित्य अशोक को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंचती है.

Aditya Ashok gf animal lover
Aditya Ashok gf animal lover

एनिमल लवर हैं एली, घुड़सवारी का भी है शौक

एली टूगुड एनिमल लवर भी हैं, खासकर वह डॉग्स (कुत्तों) को बहुत पसंद करती हैं. उनके सोशल मीडिया पर डॉग्स के साथ कई फोटोज मिलते हैं. इसके अलावा उन्हें घुड़सवारी का भी शौक है.

Adi Ashok Girl friend
Adi Ashok Girl friend

क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर है यह जोड़ी

आदित्य अशोक और एली टूगुड की जोड़ी क्रिकेट फैंस के बीच काफी पोपुलर भी है. दोनों का रिलेशन बहुत पब्लिक और स्ट्रॉन्ग है. आदित्य एली को अक्सर “bestie”, “love of my life” और “my calm” कहकर पोस्ट करते हैं. फैंस उन्हें क्रिकेट कपल के रूप में बहुत एडमायर करते हैं.

Trending This Week