• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स, लिस्ट में बुमराह हुए शामिल

ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स, लिस्ट में बुमराह हुए शामिल

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jan 28, 2025, 07:17 PM IST

Published On Jan 28, 2025, 07:17 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2025, 07:17 PM IST

जसप्रीत बुमराह ने ट्रैविस हेड, जो रूट और हैरी ब्रूक को पछाड़कर खिताब जीता. इससे पहले बुमराह को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

1 /5
(Image credit- ICC X)

01. राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी थी. उन्होंने साल 2024 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था.

2 /5
(Image credit- ICC X)

02. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे. उन्होंने साल 2010 में इस खिताब को अपने नाम किया था.

3 /5
(Image credit- BCCI X)

03. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी थे. उन्होंने साल 2016 में सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड पर कब्जा जमाया था.

4 /5
(Image credit- BCCI X)

04. विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस खिताब पर दो बार कब्जा किया है. आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दो बार जीतने वाले कोहली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं. विराट कोहली ने साल 2017 और साल 2018 में आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता था.

5 /5
(Image credit- BCCI X)

05. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है. जसप्रीत बुमराह आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं. बुमराह को साल 2024 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है.