×

IPL 2026 AUCTION: कब और कहां देख पाएंगे नीलामी, किस टीम के पास कितना पर्स, कितने खिलाड़ियों की जगह

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को होगी. देखिए किस टीम के पास कितना पर्स है. किस टीम में कितने खिलाड़ियों की जगह है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी होने वाली है. इस बार मिनी ऑक्शन होगा. रिटेंशन हो चुकी हैं और अब खिलाड़ियों के लिए टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. यहां जानते हैं इसके बारे में सब कुछ.

IPL Auction 2026 Full List
IPL Auction 2026 Full List

1- सबसे पहला और जरूरी सवाल, आईपीएल ऑक्शन कब होगा?

तो आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर 2025, गुरुवार को अबु धाबी के एहतियाद एरीना में होगी. यह एक दिन का आयोजन है. और भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर यह शुरू होगा.

2- कुल कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, टीमों के कुल कितने स्लॉट खाली?

कुल मिलाकर अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इसमें अधिकतम 31 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने की गुंजाइश है. टीम के पास 13 खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 खिलाड़ियों की जगह है. वहीं पंजाब किंग्स को सबसे कम चार खिलाड़ियों की जरूरत है.

IPL-auction-2026

TRENDING NOW


3- आईपीएल ऑक्शन 2026 में किस टीम के पास कुल कितना पर्स बाकी है?

आईपीएल ऑक्शन 2026 में सबसे ज्यादा पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बाकी है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं.

टीमकितना पर्स बाकी (₹ करोड़ों में)कुल कितने स्लॉट खालीविदेशी खिलाड़ियों की जगह
कोलकाता नाइट राइडर्स64.30136
चेन्नई सुपर किंग्स43.40094
सनराइजर्स हैदराबाद25.50102
लखनऊ सुपर जायंट्स22.9564
दिल्ली कैपिटल्स21.8085
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16.4082
राजस्थान रॉयल्स16.0591
गुजरात टाइटंस12.9054
पंजाब किंग्स11.5042
मुंबई इंडियंस2.7551
IPL-Auction-2026
IPL-Auction-2026

4- कितने खिलाड़ियों ने आईपीएल की नीलामी के लिए रजिस्टर किया था?

आईपीएल की नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर्ड किया था. उसमें से कुल 359 खिलाड़ियों के नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं. इसमें से 244 भारतीय हैं. और कुल 115 खिलाड़ी विदेशी हैं.

IPL-Auction-Mumbai-Indians

5- आईपीएल खिलाड़ियों का बेस प्राइस कितना होता है?

आईपीएल की नीलामी में शामिल खिलाड़ियों का सबसे कम बेस प्राइस 30 लाख भारतीय रुपये होता है. वहीं अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में कुल 40 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है. इसमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई दो भारतीय हैं.

IPL auction

6- आईपीएल में एक टीम में अधिकतम कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?

आईपीएल की एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. इसमें से 8 विदेशी हो सकते हैं. हालांकि एक टीम को कम-से-कम अपनी टीम में 18 खिलाड़ियों को रखना ही होगा. इस बार नीलामी में कोई मार्की प्लेयर नहीं होगा.

Cameron Green
Cameron Green

7- आईपीएल ऑक्शन 2026 में किस खिलाड़ी पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली?

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के नाम पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है. माना जा रहा है कि उन्हें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं. इंग्लैंड के लियाम लिविंग्स्टन, जेमी स्मिथ और भारत के रवि बिश्नोई को अच्छी खासी कीमत मिल सकती है.

Rishabh-Pant-List

8- क्या आईपीएल ऑक्शन 2026 में टूटेगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड?

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमों के पास बहुत पर्स है. लेकिन वे कैमरन ग्रीन के लिए 30 करोड़ रुपये की रकम खर्च करेंगी इसकी संभावना नहीं है. हालांकि यह पक्का है कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकती है. भले ही नीलामी में उन पर इससे ज्यादा बोली ही क्यों न लग जाए. यह आईपीएल के ‘मैक्सिम फी’ नियम की वजह से है. यह नियम कहता है कि मिनी-ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम फीस रिटेंशन में मिली सबसे अधिक रकम (18 करोड़ रुपये) और पिछले मेगा ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को मिली अधिकतम रकम (इस मामले में 27 करोड़ रुपये, ऋषभ पंत को मिले थे), में से जो भी कम हो, से ज्यादा से नहीं हो सकती.

अब सवाल है कि अगर किसी विदेशी खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम नहीं मिलेगी तो फिर कैसे तय होगा कि खिलाड़ी किस टीम के पास गया है. इसके लिए बीसीसीआई ने टाई-ब्रेकर का नियम निकाला है. इस नियम में 18 करोड़ की रकम तक पहुंचने के बाद दोनों टीमें सीक्रेट अमाउंट लिखकर अपनी बोली लगाएंगी. जिसकी बोली ज्यादा होगी खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा बन जाएगा. लेकिन 18 करोड़ रुपये से ऊपर की रकम बीसीसीआई के खाते में जाएगी.

9- आईपीएल ऑक्शन 2026 में क्या कोई अनकैप्ड खिलाड़ी सरप्राइज कर सकता है?

आईपीएल ऑक्शन 2026 में जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी और राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा हैरान कर सकते हैं. इन दोनों का बेस प्राइस 30 लाक रुपये है. इसके साथ ही इसी बेस प्राइस में उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर भी टीमों की निगाह होगी.

IPL 2022 Auction. (Source: ANI)

10- आईपीएल ऑक्शन 2026 में क्या इस बार RTM यानी राइट टू मैच का कार्ड होगा, जिससे खिलाड़ी को वापस खरीदा जा सके?

आईपीएल ऑक्शन 2026 में इस बार RTM यानी राइट टू मैच का कार्ड नहीं होगा. आईपीएल मिनी-ऑक्शन में यह कार्ड नहीं इस्तेमाल होता.

11- कब और कहां देख पाएंगे आईपीएल ऑक्शन 2026

आईपीएल ऑक्शन 2026 का स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे. और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे.

Trending This Week