5 साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

Edited By : Bharat Malhotra | Aug 06, 2024, 01:52 PM IST

Published On Aug 06, 2024, 01:52 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2024, 01:52 PM IST

वनडे क्रिकेट में भारत का अगला विकेटकीपर कौन होगा. यह सवाल कई लोगों के जेहन में है. ऋषभ पंत चोट से फिट होकर लौट आए हैं और केएल राहुल भी सर्जरी के बाद टीम इंडिया में हैं. केएल राहुल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद केएल राहुल ने भारत के लिए 34 एकदिवसीय मैच...

1 /4

केएल राहुल

2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद केएल राहुल ने भारत के लिए 34 एकदिवसीय मैच खेले हैं. और इस दौरान उन्होंने 34 पारियों में 1386 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 55.44 का रहा है. राहुल ने 91.9 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. राहुल ने इस दौरान 10 हाफ सेंचुरी और 2 सेंचुरी लगाई हैं.

2 /4

ऋषभ पंत

2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से अभी तक 18 मैच खेले. दिसंबर 2022 में चोट लगी थी. इसके बाद वह काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे. पंत ने बीते पांच साल में 18 वनडे मैच में 656 रन बनाए. इस बीच उनका बल्लेबाजी औसत 38.59 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 107.5 का रहा है. पंत ने इस दौरान पांच हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी बनाई.

3 /4

ईशान किशन

ईशान किशन ने 11 वनडे मैचों में 42 की औसत से 420 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 100.5 का रहा. किश ने इस दौरान 7 वनडे हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी लगाई है.

4 /4

संजू सैमसन

संजू सैमसन ने इस दौरान 10 वनडे मैचों में 2 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी की मदद से 306 रन बनाए हैं. उनका औसत से 61.20 का रहा है.