×

आंखों में आंसू... तिरंगे में लिपटी हरमनप्रीत- मंधाना, वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की 10 तस्वीरें जो दिल में बस जाएगी

भारत की जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना तिरंगे में लिपट गई.

Team India win world Cup

Team India win world Cup

Indian womens team celebration: भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के खिताब पर पहली बार कब्जा कर इतिहास रच दिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया. टीम इंडिया वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली चौथी टीम है, वहीं टीम इंडिया यह खिताब जीतने वाली पहली एशियन टीम भी बनी है. भारतीय महिला टीम ने इस ऐतिहासिक जीत को जमकर सेलिब्रेट किया. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस जीत के बाद काफी इमोशनल भी नजर आईं. देखें भारतीय महिला टीम के जश्व की 10 खास तस्वीरें…

Harmanpreet kaur Smriti madhana
Harmanpreet kaur Smriti madhana

इमोशनल नजर आईं हरमनप्रीत और मंधाना

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना काफी इमोशनल नजर आईं और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया.

India champion
India champion

जेमिमा रोड्रिग्स ने ट्रॉफी को चूमा

भारतीय टीम ने जीत के बाद मैदान पर इसे जमकर सेलब्रिट किया. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने ट्रॉफी को चूमा.

India trophy celebration
India trophy celebration

TRENDING NOW


अनोखे अंदाज में मनाया जीत का जश्न

भारतीय महिला टीम ने इस जीत का अनोखे अंदाज में जश्न मनाया. भारतीय प्लेयर्स ने मेडल को दांत से चबाते हुए दिखीं. ओलंपिक में मेडल मिलने के बाद अक्सर इस तरह का सेलिब्रेशन देखने को मिलता है.

Smriti mandhana harmanpreet with flags
Smriti mandhana harmanpreet with flags

रोहित- विराट की तरह हरमनप्रीत- मंधाना का सेलिब्रेशन

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इस जीत के बाद तिरंगे ओढ़कर जश्न को मनाया. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टी-20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद इसी तरह का सेलिब्रेशन करते दिखे थे.

Harman with flag
Harman with flag

तिरंगे में लिपटी मंधाना- हरमनप्रीत

भारतीय टीम की इस जीत के बाद हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की आंखों में आंसू थे. दोनों दिग्गज ने तिरंगे को लपेट लिया और एक दूसरे से लिपट गईं.

Jhulan Goswami
Jhulan Goswami

झूलन गोस्वामी हुईं इमोशनल

भारतीय टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को गले से लगा लिया. दोनों दिग्गज इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं.

Mithali Raj
Mithali Raj

मिताली राज ने भी टीम इंडिया की जीत को किया सेलिब्रेट

टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी टीम इंडिया के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया. मिताली राजी ने ट्रॉफी के साथ पोज दिया.

Anjum Chopra
Anjum Chopra

अंजुम चोपड़ा भी जीत का जश्न मनाने पहुंची

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा भी जीत का जश्न मनाने पहुंची. अंजुम चोपड़ा ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ इस जीत को सेलब्रिट किया.

Smriti mandhana
Smriti mandhana

पहली बार चैंपियन बनी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया. भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है.

Team India victory Parade
Team India victory Parade

भारतीय प्लेयर्स ने फैंस का जताया आभार

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस जीत के बाद मैदान में मौजूद फैंस का शुक्रिया जताया. भारतीय प्लेयर्स ने तिरंगे के साथ मैदान पर चक्कर लगाया और दर्शकों को धन्यवाद दिया.

Trending This Week