HomePhotosIND vs SA: गुवाहाटी से पुणे तक- टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से भारत की 5 सबसे बड़ी हार
IND vs SA: गुवाहाटी से पुणे तक- टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से भारत की 5 सबसे बड़ी हार
IND vs SA: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार थी. भारतीय टीम के पांच सबसे बड़ी टेस्ट हार कौन सी हैं.
By Bharat MalhotraLast Updated on - November 26, 2025 7:46 PM IST
भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 400 से ज्यादा रन से हारा है. इसके साथ ही भारत को सीरीज में 0-2 से हार गया. इस हार के बाद देखते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार कौन सी हैं.
5. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे-2017- 333 रन
ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 2017 में पुणे में खेले गए मैच में 333 रन से हराया था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 260 रन बनाए. पुणे की स्पिन लेती पिच पर ऑस्ट्रेलिया का यह स्कोर मजबूत रहा. ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर स्टीव ओ’कीफे ने भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त किया. उन्होंने छह विकेट लिए भारत सिर्फ 105 रन पर ऑल आउट हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन की बढ़त हासिल की.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 441 रन का लक्ष्य दिया. स्टीव ओ’कीफे ने एक बार फिर पुणे की पिच पर कमाल का खेल दिखाया और 35 रन देकर छह विकेट लिए. उन्होंने मैच में 70 रन देकर 70 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.
4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न- 2007, 337 रन
भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 337 रन की करारी शिकस्त मिली. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 14 जीत हासिल करने के बाद उतरी थी. ऑस्ट्रेलिया ने 343 रन बनाए. मैथ्यू हेडन ने सेंचुरी लगाई. इसके जवाब में भारत सिर्फ 196 रन पर ऑल आउट हो गया था. ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क ने चार-चार विकेट लिए.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के हेडन ने तेजी से 47 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 351 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत के सामने 499 रन का का लक्ष्य था. दूसरी पारी में भी ब्रेट ली और मिशेल जॉनसन की रफ्तार के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. भारतीय टीम मैच के चौथे दिन ही अपनी दूसरी पारी में 161 रन पर ऑल आउट हो गई.
ind-vs-pak-karachi-2006
3. भारत बनाम पाकिस्तान, कराची, 341 रन- 2006
लाहौर और फैसलाबाद में खेले गए सीरीज के दो मैच ड्रॉ रहे थे. और कराची टेस्ट में भारत के लिए इरफान पठान ने मैच के पहले ही ओवर में हैटट्रिक ली. भारत ने पाकिस्तान को मैच के पहले दिन 245 रन पर रोक दिया हालांकि इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी के पास शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ और अब्दुल रज्जाक की खतरनाक गेंदों का कोई जवाब नहीं था. पाकिस्तान को मैच में सात रन की बढ़त मिली.
दूसरी पारी में पाकिस्तान ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की. फैसल इकबाल ने सेंचुरी लगाई. मोहम्मद यूसुफ (97) की शानदार प्रदर्शन के दम पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 599 रन का स्कोर बनाया. भारतीय टीम के सामने 607 रन का लक्ष्य था. युवराज सिंह के 122 रन की पारी के बावजूद भारत 265 रन ही बना सका. पाकिस्तान ने मैच 341 रन से जीता.
ind-vs-aus-2004
2. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 342 रन- 2004
साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया था. बेंगलुरु में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 217 रन से हराया था. लेकिन दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हालत और खराब हो गई. नागपुर में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को 342 रन से हार का सामना करना पड़ा.
डेमियन मार्टिन की सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 398 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम सिर्फ 185 पर सिमट गई. ग्लेन मैक्ग्रा और जेसन गिलेस्पी ने भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में पांच विकेट पर 329 रन बनाए. साइमन कैटिच और डेमियन मार्टिन ने अच्छी हाफ सेंचुरी लगाईं. भारत को दूसरी पारी में 543 रन का लक्ष्य मिला. भारत टीम दूसरी पारी में सिर्फ 200 रन पर ऑल आउट हो गई. और ऑस्ट्रेलिया ने भारत की ऐतिहासिक जीत हासिल की.
1. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी, 408 रन- 2025
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम साउथ अफ्रीका ने भारत को फ्रीडम टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 408 रन से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथ्थुस्वामी के शतक और मार्को यानसन के 93 रन की पारी की बदौलत 489 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद यानसन ने गेंदबाजी से कमाल किया और 48 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए. ऑफ स्पिनर सिमोन हार्मर ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए. भारत पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर ऑल आउट हो गया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका के पास 288 रन की बढ़त थी.
साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 78.3 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन पर घोषित की. और भारत को 549 रन का बड़ा लक्ष्य दिया. सिमोन हार्मर ने तीन विकेट लिए. आखिरी दिन भारत अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन पर सिमट गया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.