• Home
  • Photos
  • IPL 2017: पर्पल कैप रही थी किसके नाम? रन बनाने में ये 5 खिलाड़ी थे सबसे आगे

IPL 2017: पर्पल कैप रही थी किसके नाम? रन बनाने में ये 5 खिलाड़ी थे सबसे आगे

Edited By : Saurav Kumar | Mar 13, 2025, 09:51 PM IST

Published On Mar 13, 2025, 09:51 PM IST

Last UpdatedMar 13, 2025, 09:51 PM IST

आईपीएल 2025 के आगाज से पहले आज देखिए 2017 के सीजन में किस बल्लेबाज और गेंदबाज का जलवा रहा था.

1 /10

डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने साल 2017 में बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वॉर्नर ने 14 मैच में 1 शतक 4 अर्धशतक की मदद से 641 रन बनाए थे.

2 /10

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल 2017 में 16 मैच में 498 रन बनाए थे. इस सीजन गंभीर के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे.

3 /10

शिखर धवन

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 मैच में 479 रन बनाए थे. धवन ने इस आईपीएल में 3 अर्धशतक ठोके थे.


4 /10

स्टीव स्मिथ

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 15 मैच आईपीएल 2017 में खेले थे. इसमें उन्होंने 472 रन बनाए थे. स्मिथ ने भी तीन अर्धशतक लगाया था.

5 /10

सुरेश रैना

गुजरात लॉयंस के लिए खेले सुरेश रैना ने इस साल 15 मैच में 472 रन बनाए थे. रैना के बल्ले से भी इस सीजन में तीन अर्धशतक निकले थे .

6 /10

भुवनेश्वर कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया था. भुवी ने 14 मैच में 26 बल्लेबाजों का शिकर करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया था.

7 /10

जयदेव उनादकट

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले जयदेव उनादकट ने इस सीजन 12 मैच में 24 विकेट झटके थे. जयदेव के लिए यह सीजन काफी शानदार गया था.

8 /10

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2017 में 16 मैच में 20 विकेट झटके थे.

9 /10

मिचेल मैकलेघनन

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेघनन ने 14 मैच में खेलते हुए 19 बल्लेबाजों का शिकार किया था.

10 /10

इमरान ताहिर

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर ने आईपीएल 2017 में 12 मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 18 बल्लेबाजों को चलता किया था.