बैंगलोर को हरा हैदराबाद ने बदला समीकरण, अब भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं 6 टीमें
Edited By : Gunjan Tripathi | Nov 01, 2020, 04:28 PM IST
Published On Nov 01, 2020, 04:28 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2020, 04:28 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की।
1 /7
मुंबई इंडियंस ने ना केवल प्लेऑफ में जगह पक्की की है, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को मैच जीतकर नंबर-एक का स्थान भी अपने कब्जे में कर लिया है।
2 /7
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हारकर दिल्ली कैपिटल्स को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना होगा।
3 /7
सोमवार को होने वाले मैच में दिल्ली और बैंगलोर दोनों के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर क्वालिफाई कर जाएगी।
4 /7
बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल कर हैदराबाद टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता, पंजाब और राजस्थान के साथ होगा।
5 /7
कोलकाता, हैदराबाद, पंजाब और राजस्थान…चारों ही टीमों के पास 14-14 अंकों तक पहुंचने का मौका है। अगर पंजाब रविवार को चेन्नई के खिलाफ मैच में जीत जाती है तो वो 14 अंक हासिल कर लेगी।
6 /7
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार शाम होने वाले मैच के नतीजे से एक टीम को 14 अंक मिलना तय हो जाएगा।
7 /7
अगर कोई दो या टीम टीमें 14 अंक हासिल कर लेती है तो बात रन रेट पर आएगी, जिस मामले में हैदराबाद की टीम बाकियों से कहीं आगे है। ऐसे में वो आसानी से तीसरे नंबर पर क्वालिफाई कर सकती है और फिर चौथे नंबर के लिए कोलकाता, राजस्थान और पंजाब का नेट रन रेट देखा जाएगा।
Next Gallery