×

IPL 2021: एक नजर में जानें- Delhi Capitals के मुकाबलों की पूरी लिस्ट और जानें- पूरी टीम के खिलाड़ी

IPL 2021 Delhi Capitals Schedule, Fixtures, Time Table, Start Date and Time, Venue, Teams: दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर अपने पहले खिताब के लिए मैदान में उतरेगी. पिछले सीजन वह सिर्फ एक कदम से चूक गई थी.

Delhi Capitals Team

इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपटिल्स की टीम 10 अप्रैल को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. उसका पहला मुकाबला 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा.

इस सीजन दिल्ली के 14 लीग मैचों में से 11 मैच शाम 7.30 बजे ही शुरू होंगे. उसे सिर्फ 3 मैचों में दोपहर 3.30 से खेलना है. इस सीजन वह मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता में अपने सभी लीग मैच खेलेगी. यहां देखें IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल..


इस सीजन दिल्ली को अपने युवा कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ नहीं मिलेगा. अय्यर को भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी, जिसके चलते वह बाहर हो गए हैं.


मैच 1: अप्रैल 10 – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30 बजे से) वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई // मैच 2: अप्रैल 15 – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई // मैच 3: अप्रैल 18 – दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से) वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई //


मैच 4: अप्रैल 20 – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (शाम 7:30 बजे से) एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई // मैच 5: अप्रैल 25 – सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे से) एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई


मैच 6: अप्रैल 27- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शाम 7:30 बजे से) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद // मैच 7: अप्रैल 29- दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे से) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद // मैच 8: मई 2- पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे से) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद // मैच 9: मई 8- कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद


मैच 10: मई 11- दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे से) ईडेन गार्डन्स, कोलकाता // मैच 11: मई 14- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे से) ईडेन गार्डन्स, कोलकाता // मैच 12: मई 17- दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइडर्स हैदराबाद (शाम 7:30 बजे से) ईडेन गार्डन्स, कोलकाता // मैच 13: मई 21- दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7:30 बजे से) ईडेन गार्डन्स, कोलकाता // मैच 14: मई 23- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से) ईडेन गार्डन्स, कोलकाता //



दिल्ली की टीम पिछली बार की उपविजेता टीम है. आईपीएल 2020 में वह फाइनल में मुंबई से हार गई. लेकिन इस बार वह रिषभ पंत (Rishabh Pant) पहली बार चैंपियन बनने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी.


trending this week