IPL 2021: 11 अप्रैल से शुरू होगा टूर्नामेंट; 5 या 6 जून को खेला जा सकता है फाइनल

Edited By : Gunjan Tripathi | Jan 31, 2021, 05:42 PM IST

Published On Jan 31, 2021, 05:42 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2021, 05:42 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में जारी किए बयान में साफ किया कि इस सीजन, 87 सालों में पहली बार रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यानि कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद बीसीसीआई फरवरी और मार्च में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट का आयोजन...

1 /4

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में जारी किए बयान में साफ किया कि इस सीजन, 87 सालों में पहली बार रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यानि कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद बीसीसीआई फरवरी और मार्च में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट का आयोजन करेगा और फिर अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां सीजन खेला जाएगा।

2 /4

बोर्ड ने आईपीएल का आयोजन भारत में करने का अपना इरादा खुलकर जाहिर किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक 14वां आईपीएल सीजन मुंबई के वानखेड़े, ब्रेबॉर्न, डीवाई पाटिल और रिलाइंस क्रिकेट स्टेडियम के साथ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित कराया जा सकता है। साथ ही कुछ आईपीएल मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नए सरदार पटेल स्टेडियम में भी किया जा सकता है।

3 /4

4 /4

बोर्ड से जुड़े सूत्र ने कहा, “भारत आईपीएल की मेजबानी ना करे और फिर हम ये कहें कि हम टी20 विश्व कप का आयोजन करने के लिए तैयार हैं, वो गलत होगा। जब ये महामारी अपने चरम पर थी तब बीसीसीआई ने बायो सिक्योर बबल के अंतर्गत एक शानदार आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया था। ऐसा कोई कारण नहीं है जिस वजह से वजह से हम उसी तरह का सुरक्षित महौल घर पर नहीं तैयार कर सकते।”