- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL 2024: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस- इन टॉप 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
IPL 2024: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस- इन टॉप 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
Published On Mar 24, 2024, 11:05 AM IST
Last UpdatedMar 24, 2024, 11:05 AM IST
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाएगा. हार्दिक एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम में पहुंच चुके हैं.
हार्दिक इस बार मुंबई में
हार्दिक एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम में हैं. और इतना ही नहीं वह मुंबई की टीम के कप्तान भी हैं. वहीं गुजरात टाइटंस ने इस बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया है. गुजरात के सामने एक समस्या और है कि उसके सबसे कामयाब गेंदबाज मोहम्मद शमी उसके साथ नहीं होंगे. शमी चोट के चोट की सर्जरी हुई है और उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा. तो गुजरात टाइटंस, जिसके साथ हार्दिक पिछले साल तक थे, को छोड़कर वह मुंबई में हैं. और उन्हें पहला मैच ही उसी टीम के खिलाफ खेलना है. दूसरा रोहित शर्मा के फैंस का हार्दिक के प्रति कैसा रिएक्शन होता है, यह देखना भी मजेदार होगा. तो इस अहम मैच में किन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें.
जसप्रीत बुमराह
पिछले सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले थे. और मुंबई को अपने चैंपियन गेंदबाज की कमी बहुत खली. वह दो साल बाद आईपीएल में लौट रहे हैं. बुमराह चोट से उबर चुके हैं और दमदार खेल दिखा रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. यहां उन्होंने 18 विकेट लिए. वहीं हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने धमाका दिखाया.
राशिद खान
राशिद खान टी20 क्रिकेट के सबसे शानदार स्पिनर कहे जाते हैं. यह अफगान स्पिनर एक बार फिर टाइटंस के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेगा. पिछले दो सीजन में उन्होंने गुजरात के साथ अच्छा खेल दिखाया है. गुजरात के फैंस को उम्मीद होगी कि इस बार भी वह धमाकेदार खेल दिखाएंगे. बीते करीब एक साल से राशिद ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इसलिए यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आईपीएल के 33 मैचों में 46 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज इस सीजन कैसा खेल दिखाता है. वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 9 मैचों में 11 विकेट लिए थे. उनका इकॉनमी 4.48 रन प्रति ओवर था.
रोहित शर्मा
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो अच्छा खेल रहे हैं लेकिन आईपीएल में बीते दो-तीन सीजन से वह बहुत अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन इस बार चूंकि वह इंटरनैशनल क्रिकेट में धमाकेदार खेल दिखाकर आ रहे हैं, तो मुंबई के फैंस काफी खुश हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने कमाल की सेंचुरी लगाई थी. वनडे वर्ल्ड कप में भी वह अच्छी फॉर्म में थे. 11 मैचों में उन्होंने 597 रन बनाए थे. रोहित अब कप्तान नहीं हैं तो यह जिम्मेदारी कंधे से हटने के बाद वह और ज्यादा खुलकर खेलेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा.
शुभमन गिल
शुभमन गिल पर नई जिम्मेदारी है. और यह बल्लेबाज इसे कैसे निभाता है इसी से तय होगा कि गुजरात का फ्यूचर कैसा होगा. 24 साल के गिल की अपनी कोशिश तो यह होगी कि उन्होंने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था, वह उसे दोहरा पाए्ं. गुजरात टाइटंस के लिए इस खिलाड़ी ने 17 मैचों में 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए हैं. गिल बल्लेबाज के तौर पर तो खुद को स्थापित कर चुके हैं, अब बारी बतौर कप्तान स्थापित करने की है.
तिलक वर्मा
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भविष्य के सितारों में गिना जा रहा है. रोहित शर्मा जब कप्तान थे तो उन्होंने इस खिलाड़ी की खूब तारीफ की थी. उन्होंने 16 T20I मैचों में 139.41 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 33.60 का रहा है. मिडल ऑर्डर में पारी को संवारना और जरूरत पड़ने पर आक्रामक बल्लेबाजी करना वर्मा की काबिलियत का हिस्सा है. वर्मा मुंबई इंडियंस की प्लानिंग का अहम हिस्सा हैं. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं जो उन्हें अतिरिक्त योग्यता देता है.