IPL 2024 New Rules: जानिए इस बार IPL में क्या-क्या होगा नया, खूब आने वाला है मजा
Published On Mar 21, 2024, 03:56 PM IST
Last UpdatedMar 21, 2024, 03:56 PM IST
IPL 2024 का 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले से आगाज होगा जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
प्रति ओवर दो बाउंसर: IPL 2024 में एक गेंदबाज को हर ओवर में अब 1 के बजाय 2 बाउंसर फेंकने की परमिशन होगी. हालांकि ICC के नियम के हिसाब से T20I में सिर्फ 1 बाउंसर फेंकना लीगल होता है. वहीं, वनडे और टेस्ट में एक ओवर में 2 बाउंसर एक गेंदबाज फेंक सकता है.
स्मार्ट रीप्ले सिस्टम: IPL 2024 में स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे अंपायरों को फैसले लेने में और ज्यादा आसानी होगी. दरअसल, स्मार्ट रीप्ले सिस्टम एक ऐसी तकनीक है जिसमें मैदान के चारों ओर 8 हाई-स्पीड हॉक-आई कैमरें लगे होंगे जो रियल टाइम इमेज अंपायरों को मुहैया कराएंगे. इस सिस्टम की मदद से अंपायर जल्दी और सटीक फैसल ले पाएंगे.
स्टॉप क्लॉक नियम लागू नहीं: हाल ही में ICC द्वारा स्टॉप क्लॉक नियम अनिवॉर्य किए जाने के बावजूद IPL ने इस सीजन इस रूल को नहीं अपनाने का फैसला किया है. इस नियम के लागू होने पर गेंदबाजी टीम को ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होता है.
RCB का नाम बदला: आरसीबी की टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का नाम बदल चुका है. RCB इस सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम से जानी जाएगी. बेंगलुरु शहर के नाम पर फ्रैंचाइजी का नाम कर दिया गया है.