- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL Playoffs Scenario: 2 जगह, 3 दावेदार- क्या RCB डूबेगी या होगा बेड़ापार
IPL 2024 Playoffs Scenario: 2 जगह, 3 दावेदार- कौन डूबेगा, किसका होगा बेड़ापार
Published On May 15, 2024, 08:45 AM IST
Last UpdatedMay 15, 2024, 08:45 AM IST
दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया. 209 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी. इस जीत ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. लेकिन इससे मुकाबला...
दिल्ली की जीत से RR को फायदा
दिल्ली की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं दिल्ली और लखनऊ के लिए अब अंतिम चार में जगह बना पाना लगभग नामुमकिन है. उनका सफर अब समाप्त हो गया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच अब बाकी बची दो जगहों के लिए मुकाबला होगा. अब देखें कैसे और कौन पहुंच सकता है प्लेऑफ में.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
इस टीम का सिर्फ एक मैच बाकी है. उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मैच खेलना है. उसके 12 अंक हैं और रनरेट है. 0.387. बेंगलुरु की एक चुनौती सनराइजर्स हैदराबाद से है. अगर हैदराबाद की टीम जिसके दो मैच बचे हैं, एक भी अंक हासिल कर लेती है तो बेंगलुरु के पास एक ही रास्ता बचेगा. चेन्नई सुपर किंग्स को कम-से-कम 18 रन से हराना. और अगर वह 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो उसे 18.1 ओवर में हासिल करना. अगर वह इस अंतर से नहीं जीत पाते हैं तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच हार जाए और उसके 14 ही अंक हों. अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु हार जाता है या फिर वह मैच बारिश से धुल जाता है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा.
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई के भी 13 मैचों में 14 अंक हैं. उसका नेट रनरेट 0.528 है. और उसका एक ही मैच बचा है. बेंगलुरु के खिलाफ. अगर शनिवार को चेन्नई की टीम जीत जाती है तो वह क्वॉलिफाइ कर जाएगी. और अगर वह बेंगलुरु से 18 रन से कम के अंतर से हारते हैं तो उसका रनरेट बेंगलुरु से ऊपर रहेगा. अगर वह बेंगलुरु से हार जाते हैं तो फिर उन्हें उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच हार जाए और रनरेट के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पीछे रहे. ऐसे में चेन्नई और बेंगलुरु दोनों ही क्वॉलिफाइ कर जाएंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम ने 12 मैचों में 14 अंक हासिल किए हैं. उसके दो मैच बचे हैं. उसे गुजरात और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. क्वॉलिफाइ करने के लिए उसे दोनों में से कम से कम एक मैच जीतना है. अगर वह अपने दोनों मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई की टीम बेंगलुरु को हरा दे.अगर सनराइजर्स की टीम अपने दोनों मैच हार जाती है और RCB की टीम CSK को हरा देती है तो सनराइजर्स को यह उम्मीद करनी होगी कि उसका रनरेट चेन्नई से बेहतर रहे. वहीं अगर सनराइजर्स अपना एक या दोनों मैच जीत जाती है तो वह टॉप 2 में भी पहुंच सकती है.
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान की टीम क्वॉलिफाइ कर चुकी है. उसके 12 मैचों में 16 अंक हैं. अगर वह दोनों मैच जीत जाती है वह टॉप 2 में रहेगी.्गर वह दोनों हार जाती है तो चेन्नई और सनराइजर्स दोनों के पास मौका होगा कि वह उससे आगे निकल सके. राजस्थान का रनरेट 0.349 का है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स
इन दोनों टीमों का सफर लगभग समाप्त गया है. दिल्ली की टीम के 14 मैचों में 14 अंक हैं. लेकिन उसका नेट रनरेट -0.377 का है. उनके पास अंतिम चार में पहुंचने का कोई मौका नहीं है. एक धुंधली सी उम्मीद यह है कि चेन्नई की टीम बेंगलुरु को हरा दे और फिर सनराइजर्स अपने दोनों मैच कुल मिलाकर 194 रन के अंतर से हार जाए. सिर्फ चमत्कार ही उसे अंतिम चार में पहुंचा सकता है. वहीं लखनऊ के 13 मैच में 12 अंक हैं और उसका नेट रनरेट -0.787 है. यानी उसके लिए भी अंतिम चार की उम्मीद खत्म हो गई है.