• Home
  • Photos
  • IPL 2024: तस्वीरों में देखें KKR के IPL चैंपियन बनने की शानदार दास्तान

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसा बना चैंपियन, तस्वीरों में देखें IPL फाइनल का पूरा हाल

Edited By : Vanson Soral | May 26, 2024, 11:39 PM IST

Published On May 26, 2024, 11:39 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2024, 11:39 PM IST

IPL 2024 के फाइनल में कोलकाता ने हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर समेटने के बाद 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर सबसे एकतरफा जीत हासिल की.

1 /5

केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में IPL ट्रॉफी जीती थी. अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलाई. केकेआर इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (पांच) और मुंबई इंडियंस (पांच) के बाद तीन IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी.

2 /5

इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ा गई और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर हो गई. यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी रहा.

3 /5

इस सीजन में शुरू से दबदबा बनाने वाले केकेआर के लिए यह लक्ष्य बनाना महज औपचारिकता थी, उसने वेंकटेश अय्यर (नाबाद 52 रन) और रहमनुल्लाह गुरबाज (39 रन) की मदद से यह स्कोर 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर हासिल कर लिया.


4 /5

वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाये जबकि गुरबाज ने 32 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े. गुरबाज ने स्टंप के पीछे तीन शानदार कैच भी लपके. वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए टूर्नामेंट के बीच में काबुल भी गए थे.

5 /5

कप्तान के तौर पर यह श्रेयस अय्यर का दूसरा फाइनल था, उन्होंने तीन गेंद में नाबाद 06 रन बनाए. केकेआर की जीत के नायक रहे उसके गेंदबाज जिसमें मिचेल स्टार्क नीलामी में मिली रिकॉर्ड राशि को सही साबित करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये. आंद्रे रसेल ने बीच के ओवरों में शिकंजा कसा और 2.3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके. हर्षित राणा ने चार ओवर में एक मेडन से 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए.