×

IPL में लंबे समय बाद हो रही इन स्टार प्लेयर्स की वापसी, देखें पूरी लिस्ट

IPL में इस सीजन कई बड़े खिलाड़ी वापसी करने जा रहे हैं जिनमें सबसे बड़ा नाम ऋषभ पंत का है. पंत रोड एक्सीडेंट में घायल होने के बाद पहली बार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

Pant IPL 2024

PIC- IPL 2024

IPL 2024 का आगाज होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बाकी है. इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अपने आप में बेहद खास होने वाला है क्योंकि कई बड़े सितारे लंबे समय बाद टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिनकी इस सीजन IPL में होगी वापसी…

ऋषभ पंत

साल 2022 के आखिर में रोड एक्सीडेंट में घायल होने के कारण ऋषभ पंत पिछला IPL सीजन नहीं खेल पाए थे. पंत को काफी गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2023 में टीम की कप्तानी डेविड वॉर्नर को सौंपनी पड़ी थी. पंत को ठीक होने में करीब 15 महीने लग गए लेकिन अब वह IPL में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिछले सीजन 7.25 करोड़ रुपये की रकम को नजरअंदाज करते हुए KKR के लिए IPL में शिरकत नहीं करने का फैसला किया था. कमिंस ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के मकसद से पिछला IPL सीजन छोड़ा था लेकिन इस बार ऑक्शन में उतरते ही पैट कमिंस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. कमिंस IPL ऑक्शन में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पाने वाले पहले खिलाड़ी बने. SRH ने कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस सीजन वह SRH के कप्तान के तौर पर IPL में वापसी करेंगे.

TRENDING NOW


मिचेल स्टार्क

पिछले आठ सीजन मिस करने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्हें IPL ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये की रकम में अपनी टीम में शामिल किया. स्टार्क ने IPL में अब तक सिर्फ 2 सीजन खेले हैं. साल 2014 और 2015 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. साल 2018 में हुए ऑक्शन में स्टार्क को केकेआर ने खरीदा था लेकिन उन्होंने सीजन के आगाज से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था. अब वह लंबे समय बाद IPL में वापसी करते नजर आएंगे.

केन विलियमसन

गुजरात टाइटन्स के लिए केन विलियमसन अपना पहला सीजन महज 1 घंटे ही खेल पाए क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2023 सीज़न के शुरुआती मैच में कैच लेने के प्रयास में खुद को चोटिल कर बैठे. उनके घुटने में चोट लगी जिससे उबरने में काफी लंबा समय लगा. पिछले साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान केन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई. तब से केन शानदार फॉर्म में हैं और गुजरात के लिए दूसरा सीजन खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो IPL 2023 में पंजाब किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह सितंबर 2022 में अपने पैर में फ्रैक्चर के बाद सर्जरी से उबर रहे थे. हाल ही में भारत दौरे पर अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले बेयरस्टो IPL में एक साल के गैप के बाद वापसी करने जा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन में बेयरस्टो का इस्तेमाल किस तरह करती है.

Trending This Week