• Home
  • Photos
  • IPL 2025 Captains List: रजत पाटीदार बने RCB के कप्तान, देखें आईपीएल 2025 के कप्तानों की पूरी लिस्ट

IPL 2025 Captains List: रजत पाटीदार बने RCB के कप्तान, देखें आईपीएल 2025 के कप्तानों की पूरी लिस्ट

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 13, 2025, 12:15 PM IST

Published On Feb 13, 2025, 12:15 PM IST

Last UpdatedFeb 13, 2025, 12:15 PM IST

रजत पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान बने हैं. वह फाफ डू प्लेसिस की जगह लेंगे.

1 /6
photo- LSG X

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के नए कप्तान होंगे. ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे.

2 /6
shreyas-iyer PBKS

02. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 2024 में खिताबी जीत दिलाई थी, आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS)के कप्तान बने हैं. आईपीएल मेगा ऑक्शन में अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा गया था, वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

3 /6
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बने रहेंगे. वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.


4 /6
Ruturaj Gaikwad With IPL Trophy

रुतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2025 में रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभालेंगे, उन्होंने 2024 में एमएस धोनी से कमान ली थी.

5 /6
(Image credit- X)

पैट कमिंस

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कमान पैट कमिंस संभालेंगे, जो इस साल टीम के एकमात्र विदेशी कप्तान हैं. वह 2024 में पहली बार टीम के कप्तान बनाए गए थे.

6 /6
(Image credit- X)

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया है. रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने रिटेन किया था. आईपीएल के पिछले तीन सीजन में रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया है.