×

MS Dhoni समेत इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी CSK, कई बड़े नाम की होगी छुट्टी

हम आपको उन संभावित खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है.

Dhoni

शनिवार 28 सितंबर को बीसीसीआई ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले साफ कर दिया कि सभी टीमें कुल 6 खिलाड़ी को रिटेन या आरटीएम कर सकेंगी. हम आपको आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के उन टॉप-6 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें सीएसके हर हाल में रिटेन करेगी.

1. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के पहले खिलाड़ी होंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी रिटेन करेगी. धोनी को हालांकि फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करेगी. धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 बार आईपीएल की चैंपियन बनी है.

2. रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स में रिटेन होने वाले दूसरे बड़े खिलाड़ी रविंद्र जडेजा होंगे. जडेजा लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहे हैं और टीम के लिए कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है. चेन्नई की टीम हर हाल में जडेजा को अपने साथ बरकरार रखना चाहेगी.


3. ऋतुराज गायकवाड़

सीएसके अपने टीम के कप्तान स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी अपने साथ बनाकर रखेगी. गायकवाड़ चेन्नई के लिए बल्ले से कई शानदार प्रदर्शन किया है. वह धोनी के करीबी भी माने जाते हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में ही गायकवाड़ को कप्तानी मिली थी. ऐसे में गायकवाड़ को सीएसके रिटेन कर सकती है.

4. मथीसा पाथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना सीएसके के चौथे खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी रिटेन करेगी. पाथिराना डेथ और शुरुआत दोनों समय कमाल की गेंदबाजी करते हैं सीएसके अपने इस चैंपियन गेंदबाज को टीम से हटाना नहीं चाहेगी.

5. डेवोन कॉनवे

पिछले कुछ सालों से टीम के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज बनकर उभरे डेवोन कॉनवे को सीएसके रिटेन कर सकती है. कॉनवे हालांकि पिछले सीजन चोट की वजह से आईपीएल नहीं खेले थे. लेकिन उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके उन्हें रिटेन कर सकती है.

6. शिवम दुबे

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे भी एक ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जिसे चेन्नई की फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है. सीएसके की टीम अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को अपने साथ बनाकर रखना चाहेगी.

Trending This Week