• Home
  • Photos
  • IPL 2025 के बचे मैचों में किस टीम के कितने खिलाड़ी वापस आएंगे, किसका लौटना मुश्किल, देखें लिस्ट

IPL 2025 के बचे मैचों में किस टीम के कितने खिलाड़ी वापस आएंगे, किसका लौटना मुश्किल, देखें लिस्ट

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 13, 2025, 11:55 PM IST

Published On May 13, 2025, 11:55 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2025, 11:55 PM IST

17 मई को आरसीबी और केकेआर का मुकाबला होना है. हालांकि विदेशी खिलाड़ियों के लीग में लौटने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

1 /8
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी बुधवार, 14 मई को गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम से दोबारा जुड़ जाएंगे. हालांकि जोस बटलर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, 29 मई से इस सीरीज की शुरुआत होनी है, ऐसे में बटलर के प्लेऑफ मैच में खेलने पर सस्पेंस है. टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ी – राशिद खान, शरफेन रदरफोर्ड, कगिसो रबाडा और करीम जनत- बाकी टीम के साथ भारत में ही रुके थे, जबकि बटलर और कोएत्जी अपने देश चले गए थे. वहीं रदरफ़ोर्ड को भी 29 मई से 3 जून तक इंग्लैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है. ये तारीखें आईपीएल 2025 के प्लेऑफ चरण के साथ टकरा रही है.

2 /8
(Image credit- IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम अगर प्लेऑफ में जगह बनाती है तो टीम के प्रमुख खिलाड़ी विल जैक्स के भी आईपीएल प्लेऑफ के मैच खेलने पर सस्पेंस बना गया है. विल जैक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नवंबर की आईपीएल की बड़ी नीलामी से पहले यह वादा किया था कि जिन इंग्लिश खिलाड़ियों के पास केंद्रीय अनुबंध है, वे 2025 में आईपीएल के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे, लेकिन यह वादा आईपीएल की मूल तारीखों तक ही सीमित था. विल जैक्स के अलावा , कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका), रीस टॉपली (इंग्लैंड) के लौटने पर भी सस्पेंस बना हुआ है.

3 /8
(Image credit- IPL/BCCI)

आरसीबी

आरसीबी की टीम का हिस्सा जोश हेजलवुड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुना गया है, जो 11 जून से खेला जाना है. हेजलवुड की वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, इसके अलावा टीम के ओपनर जैकब बैथल के भी खेलने पर सस्पेंस है. जैकब बैथल को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है, यह 29 मई से खेला जाना है. बैथल प्लेऑफ मैच मिस कर सकते हैं, हालांकि टीम के लिए राहत की बात है कि फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टन इंग्लैंड की वनडे टीम का हिस्सा नहीं है और वह आईपीएल फाइनल तक टीम के साथ बने रह सकते हैं. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है, उनके भी प्लेऑफ में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.


4 /8
(Image credit- @PunjabKingsIPL X)

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिश के लौटने की उम्मीद कम है हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी , अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं. मार्को यानसेन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका टीम में चुना गया है.

5 /8
KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अधिकतर विदेशी खिलाड़ी बुधवार रात और गुरुवार सुबह के बीच बेंगलुरू में टीम से जुड़ जाएंगे, जहां पर 17 मई को उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से होगा. केकेआर के कैरेबियन खिलाड़ी सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल और टीम मेंटॉर ड्वेन ब्रावो फिलहाल दुबई में हैं. वहीं केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज काबुल में हैं. वह दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से जुड़ेंगे और फिर भारत के लिए उड़ान भरेंगे. वहीं दक्षिण अफ्रीका अफ़्रीका के तेज गेंदबाज एनरिख नॉर्खिए मालदीव से सीधे बेंगलुरू पहुंचेंगे और टीम से जुड़ेंगे.

6 /8
SRH

सनराइजर्स हैदराबाद

ऑलराउंडर मोईन अली और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन इस समय क्रमशः अपने देश इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, हालांकि संकेत हैं कि वे भी लौट सकते हैं, वहीं क्विंटन डिकॉक की वापसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है.

7 /8
(Image credit- @LucknowIPL X)

लखनऊ सुपरजायंट्स

12 मैचों में पांच जीत के साथ केकेआर इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है. आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद केकेआर का आखिरी लीग मैच 25 मई को दिल्ली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, प्लेऑफ में पहुंचने की कोई भी उम्मीद बनाए रखने के लिए उन्हें अपने दोनों मैच जीतने होंगे ताकि वे 15 अंकों तक पहुंच सकें.

8 /8
(Image credit- ipl x)

दिल्ली कैपिटल्स

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस और ट्रैविस हेड के 17 मई से आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम से दोबारा जुड़ने की संभावना है. ये दोनों उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल थे जो 9 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते टूर्नामेंट एक सप्ताह के लिए स्थगित होने पर देश छोड़कर चले गए थे. कमिंस, जो एसआरएच के कप्तान हैं, और हेड ने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि वे भारत लौटने के लिए तैयार हैं.