• Home
  • Photos
  • LSG की टीम इन 6 खिलाड़ियों को करेगी IPL 2025 मेगा ऑक्शन में रिटेन

LSG की टीम इन 6 खिलाड़ियों को करेगी IPL 2025 मेगा ऑक्शन में रिटेन

Edited By : Saurav Kumar | Sep 30, 2024, 04:51 PM IST

Published On Sep 30, 2024, 04:51 PM IST

Last UpdatedSep 30, 2024, 04:51 PM IST

इस लिस्ट में आप उन खिलाड़ियों को देखेंगे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रिटेन कर सकती है.

1 /6

1. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को टीम रिटेन कर सकती है. अफवाह उड़े थे कि राहुल को शायद टीम रिटेन नहीं करे पर अब माना जा रहा है कि केएल राहुल को उनकी टीम हर हाल में रिटेन करेगी.

2 /6

2. निकोलस पूरन

लखनऊ के रिटेंशन लिस्ट में दूसरे बड़ा नाम निकोलस पूरन का होने वला है. निकोलस पूरन धमाकेदार बल्लेबाज हैं उन्हें किसी भी हाल में टीम छोड़ना नहीं चाहेगी.

3 /6

3. मार्कस स्टोयनिस

मार्कस स्टोयनिस भी टीम के लिए आईपीएल में लगातार कमाल करते हुए आए हैं. गेंद हो या बल्ले स्टोयनिस हमेशा से काफी प्रभावी नजर आए है टीम स्टोयनिस को रिटेन कर सकती है.


4 /6

4. आयुष बदोनी

आयुष बदोनी को टीम अपने रिटेंशन लिस्ट में जरूर रखना चाहेगी. बदोनी ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में बल्ले से गजब की तूफानी पारियां खेली थी. बदोनी को लखनऊ की टीम छोड़ना नहीं चाहेगी.

5 /6

5. देवदत्त पड्डिकल

देवदत्त पड्डिकल भी एक ऐसे ही सितारे हैं जो लखनऊ के साथ बने हुए रह सकते हैं. टीम उनपर भरोसा बनाए रख सकती है और उन्हें लखनऊ के खेमे में रहने का मौका मिल सकता है.

6 /6

6. रवि बिश्नोई

भारत के प्रतिभावान फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें लखनऊ की टीम हर हाल में रिटेन करना चाहेगी. बिश्नोई ने कई मौके पर टीम को मैच जिताकर दिया है.