- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा धमाकेदार अंग्रेज, श्रीलंका का स्टार खिलाड़ी भी आया साथ
मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा धमाकेदार अंग्रेज, श्रीलंका का स्टार खिलाड़ी भी आया साथ
Published On May 20, 2025, 01:31 PM IST
Last UpdatedMay 20, 2025, 01:31 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर काफी तनाव था. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग को भी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. और अब यह दोबारा शुरू हो चुका है. हालांकि, पहले इसका फाइनल 25 मई को खेला जाना था. और अब यह तीन जून को खेला...
कौन से तीन खिलाड़ी
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ज ग्लीसन और चरिथ असलांका को अपनी टीम में शामिल किया गया है. इन तीनों को फॉरेन रिक्यू्टस की जगह टीम में शामिल किया है. ये खिलाड़ी 26 मई से टीम का साथ छोड़कर जाने वाले खिलाड़ियों की जगह शामिल किया गया है.
कौन से तीन खिलाड़ी लौटे
इंग्लैंड के विल जैक्स और साउथ अफ्रीका के रियान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच के बाद टीम का साथ छोड़कर चले जाएंगे.
मुंबई का आखिरी मैच पंजाब से
मुंबई इंडियंस की टीम 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना 14वां और आखिरी लीग मैच खेलेगी.
कितने में जुड़े जॉनी
आईपीएल की रिलीज में इन खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है. इसमें बताया गया, ‘जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया है. उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा.’
चरिथ असलांका भी जुड़ेंगे
इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लेसीन को रियान रिकलटन की जगह टीम में रखा गया है. उन्हें रिजर्व कीमत 1 करोड़ रुपये में रखा गया. वहीं श्रीलंका के बल्लेबाज चरिथ असलांका को कॉर्बिन बॉश की जगह 75 लाख रुपये में खरीदा गया है.
कौन से नंबर पर है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसका मैच जीतना जरूरी है. और यह मैच जीतकर वह प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत कर सकती है.
अगर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई तो…
ये तीन रिप्लेसमेंट अब सिर्फ प्लेऑफ में ही खेल पाएंगे. अगर मुंबई इंडियंस की टीम अंतिम चार में पहुंचती है तभी ये खिलाड़ी खेल पाएंगे.