IPL 2025 Retention: श्रेयस अय्यर सहित इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है KKR
Published On Jul 30, 2024, 04:13 PM IST
Last UpdatedJul 30, 2024, 04:13 PM IST
IPL 2025 Retention: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में आईपीएल 2025 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, टीम के कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे.
01. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में केकेआर की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया. अय्यर की कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी भी शानदार रही है. आईपीएल 2024 में 15 मैच की 14 इनिंग में दो अर्धशतक के साथ 351 रन बनाए. उन्होंने 39.00 की औसत और 146.86 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. केकेआर की टीम आईपीएल 2025 के लिए उन्हें रिटेन कर सकती है.(Image credit- BCCI/IPL)
02. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और फिनिशर के रुप में वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, साल 2024 में उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले, मगर उन्होंने बतौर फील्डर टीम की जीत में योगदान दिया. आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह 15 मैच की 11 इनिंग में 148.67 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए. वह दो बार नॉट आउट रहे. रिंकू सिंह की गिनती टी-20 के शानदार खिलाड़ी के रुप में की जाती है, केकेआर उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है.(Image credit- BCCI/IPL)
03. आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पिछले एक दशक से ज्यादा समय से केकेआर का हिस्सा हैं. आंद्रे रसेल ने बतौर ऑलराउंडर केकेआर को कई मैच जिताए हैं. पिछले सीजन भी रसेल ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी प्रभावित किया. आईपीएल 2024 में उन्होंने 15 मैच की नौ इनिंग में दो बार नॉट आउट रहते हुए 222 रन बनाए. रसेल ने 31.71 की औसत और 185.00 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने टीम के लिए गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2024 में 15 मैच में 19 विकेट चटकाए. आंद्रे रसेल को केकेआर एक बार फिर रिटेन कर सकती है. (Image credit- BCCI/IPL)
04. सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन को आईपीएल 2024 में ओपनर की भूमिका दी गई थी. बतौर ओपनर सुनील नरेन ने बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. सुनील नरेन ने 15 मैच की 14 इनिंग में 34.86 की औसत और 180.74 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए. सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया. सुनील नरेन ने भी केकेआर के लिए 2012 में डेब्यू किया था. सुनील नरेन ने गेंदबाजी में भी धमाल मचाया. सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 के 15 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए. सुनील नरेन आईपीएल 2025 में एक बार फिर केकेआर का हिस्सा हो सकते हैं. (Image credit- BCCI/IPL)
05. हर्षित राणा
हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. हर्षित राणा ने आईपीएल में 13 मैच की 11 इनिंग में 19 विकेट चटकाए. हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से केकेआर को कई मैच जिताए. 2022 में उन्होंने केकेआर के लिए डेब्यू किया, आईपीएल के 21 मैच में वह 25 विकेट ले चुके हैं. केकेआर की टीम इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है. (Image credit- BCCI/IPL)