• Home
  • Photos
  • IPL 2026: पंजाब के ये 5 धुरंधर करेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स को परेशान, कैसे पार पाएंगे रहाणे

IPL 2026: पंजाब के ये 5 धुरंधर करेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स को परेशान, कैसे पार पाएंगे रहाणे

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 06, 2026, 04:36 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 04:36 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 04:36 PM IST

IPL 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है. केकेआर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी केकेआर के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं. प्रियांश आर्या केकेआर...

1 /5

प्रियांश आर्या

केकेआर के लिए प्रियांश आर्या इस मुकाबले में बड़ा खतरा बन सकता है. खासतौर पर पावरप्ले में प्रियांश अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. प्रियांश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 11 गेंदों में 354 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 39 रन बनाए थे.

2 /5

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने 24 गेंदों में 37 रनों की दमदार पारी खेली थी. प्रभसिमरन तेजी से रन बनाने के साथ-साथ पारी को बुनने की काबिलियत भी रखते हैं.

3 /5

कूपर कोनोली

पंजाब किंग्स की जर्सी में कूपर कोनोली पहले दो मुकाबलों में ही अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. कोनोली 2 मुकाबलों में अब तक 108 रन बना चुके हैं. कोनोली की हालिया फॉर्म को देखते हुए वह केकेआर के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं.


4 /5

श्रेयस अय्यर

पिछले सीजन की शानदार फॉर्म को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में भी जारी रखने में सफल रहे हैं. अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 29 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली थी. इसके साथ ही अय्यर के पास ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेलने का भी काफी अनुभव मौजूद है.

5 /5

युजवेंद्र चहल

केकेआर के बल्लेबाजों को युजवेंद्र चहल की घूमती गेंदों से भी सतर्क रहना होगा. चहल आईपीएल 2026 में खेले दो मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. 2 मुकाबलों में 3 विकेट निकालने के साथ-साथ चहल काफी किफायती भी रहे हैं. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्पिनर्स को मदद मिलती है और परिस्थितियां अगर चहल के अनुकूल रहीं, तो वह केकेआर के लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं.