×

IPL 2026 Auction: आईपीएल नीलामी में इन 5 अनकैप्ट खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें

IPL Auction 2026- आईपीएल 2026 के लिए नीलामी में इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है.

5-uncapped-players in ipl auction

5-uncapped-players in ipl auction

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेयर्स की नीलामी मंगलवार, 16 दिसंबर को होनी है. इसमें कई बड़े खिलाड़ियों के नामों के साथ-साथ कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी होंगे जिन पर फ्रैंचाइजी की नजर होगी. इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और इस वजह से उन्हें अपनी टीम में शामिल करने को लेकर टीमों में काफी कड़ा मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. देखते हैं कौन से हैं वे 5 अनकैप्ड खिलाड़ी.

आकिब नबी

आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले कुछ सीजन में यह तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार, स्विंग और सटीकता से सुर्खियों में है. आकिब डार के नाम से रजिस्टर्ड इस तेज गेंदबाज ने जम्मू-कश्मीर की कई जीत में अपनी भूमिका निभाई है. डेथ ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है. हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने सात मैचों में 15 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 8 से कम है. वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नेट बोलर रहे हैं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

Ashok-Sharma
Ashok-Sharma

अशोक शर्मा

राजस्थान के पेसर अशोक शर्मा का नाम घरेलू क्रिकेट में काफी सुना जा रहा है. वह 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की दर से गेंदबाजी कर सकते हैं. अशोक ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज पर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. उन्होंने 12.10 के औसत से 19 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 8.84 का रहा. 23 साल का यह पेसर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहा है. हालांकि उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

kartik-sharma
kartik-sharma

TRENDING NOW


कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा निचले क्रम में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. यह विकेटकीपर बल्लेबाज लगातार छक्के लगाने के लिए जाना जाता है. उनकी प्रतिभा कमाल है. उनके नंबर्स भी इसका सबूत हैं. 12 टी20 मैचों में उन्होंने 164 के स्ट्राइक-रेट से 334 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 28 छक्के लगाए हैं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये हैं. केविन पीटरसन, रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी भी कार्तिक की तारीफ कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती चरण में अपनी टीम को सात में से छह मैच जितवाने में मदद की है.

प्रशांत वीर

यूपी टी20 लीग में बाएं हाथ के इस स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने अपनी पहचान बनाई. वह नोएडा सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस साल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाया. उनका खेल और मेहनत का इनाम मिला. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर नजरें रखीं. उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया. टीम ने उन्हें रविंद्र जडेजा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा.

30 लाख के बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ वक्त से वह अच्छा प्रदर्शन किया है. वीर मुंबई और कोलकाता के बीच घूमता रहा. उन्होंने सात दिनों में छह मैच खेले. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और उत्तर प्रदेश अंडर-23 के मुकाबलों में उन्होंने अपने जौहर दिखाए. उन्होंने 170 के स्ट्राइक-रेट से 112 रन बनाए. इसके साथ ही 6.76 की किफायती दर से गेंदबाजी की.

Krains Bhaveshbhai Fuletra
Krains Bhaveshbhai Fuletra

क्रैंस फुल्टेरा

क्रैंस फुल्टेरा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है. और जिस तरह से यह गेंदबाजी करते हैं वैसे दुनिया में बहुत कम गेदबाज हैं. वह बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं. और इसी वजह से सौराष्ट्र के लिए सिर्फ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद भी वह सुर्खियों में हैं. क्रैंस फुल्टेरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में नेट बॉलर के तौर पर चुना था. लेकिन तकनीकी कारणों के चलते वह एडम जंपा के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल नहीं हो सके. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद को फुल्टेरा का नाम सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने दिया था. और अब वह आईपीएल की टीमों के रडार पर रहेंगे. उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये है और फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी को अपनी टीम में रखना चाहेंगी.

Trending This Week