×

IPL 2026: कौड़ियों के दाम मिले सोने से खिलाड़ी, नीलामी के टॉप 5 'वैल्यू पिक'

IPL Value Picks: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा. वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें टीमों ने बहुत सस्ते में खरीद लिया. एक नजर डालते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों पर जिन्हें वैल्यू पिक कहा जा सकता है.

IPL

IPL

IPL 2026 की नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई. कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें खूब पैसा मिला. वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि यह तो बहुत सस्ते में मिल गए. देखते हैं एक नजर ऐसे ही 5 खिलाड़ियों पर.

David Miller

डेविड मिलर

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में सबसे पहले डेविड मिलर को खरीदा. 2 करोड़ रुपये में मिलर एक बहुत कमाल के खिलाड़ी हैं. उनका बेस प्राइस भी इतना ही था. मिलर बहुत अच्छे फिनिशर हैं. और इस कीमत में यह दिल्ली के लिए ‘स्टील-डील’ है.

pathum-nissanka
pathum-nissanka

प्रथम निसांका

दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के इस ओपनर को 4 करोड़ रुपये में खरीदा. निसांका टॉप ऑर्डर के कमाल के बल्लेबाज हैं. वह पारी को संभालने में माहिर हैं. जो दिल्ली की टीम को सहारा देने का काम कर सकते हैं.

Wanindu-Hasaranga-SL


वानिंडु हसरंगा

श्रीलंका के इस स्पिनर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये में खरीदा. वानिंडु हसरंगा वर्ल्ड क्लास लेग स्पिनर हैं. साथ ही बल्ले से निचले क्रम में अच्छा योगदान दे सकते हैं. और हसरंगा को बेस प्राइस में खरीदकर लखनऊ ने बहुत अच्छा सौदा किया.

Jason-Holder

जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर कमाल के ऑलराउंडर हैं. इस साल वह टी20 क्रिकेट में 61 छक्के लगा चुके हैं. उनका हालिया स्ट्राइक-रेट भी करियर स्ट्राइक-रेट से अच्छा है. इसके साथ ही गेंदबाजी में भी वह बेहतरीन काम कर सकते हैं. गुजरात टाइटंस ने उन्हें सात करोड़ रुपये में खरीदा.

Quinton de Kock fifty
Quinton de Kock fifty

क्विंटन डि कॉक

मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये थे. लेकिन इसमें भी वह कमाल की खरीदारी कर गए. साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था और मुंबई ने उन्हें इसी कीमत पर खरीद लिया.

Trending This Week