• Home
  • Photos
  • IPL 2026: 'टिम डेविड का प्रहार, CSK लाचार, RCB की टीम ने बनाए रिकॉर्ड बेशुमार, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026: 'टिम डेविड का प्रहार, CSK लाचार, RCB की टीम ने बनाए रिकॉर्ड बेशुमार, देखें पूरी लिस्ट

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 06, 2026, 11:35 AM IST

Published On Apr 06, 2026, 11:35 AM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 11:35 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने. देखें पूरी लिस्ट.

1 /9

चेन्नई की सुपर हार, रिकॉर्ड बने बेशुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में 43 रन से हरा दिया. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हालिया वर्षों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बढ़त का नतीजा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड, कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों की मदद से 250 रन का स्कोर बनाया और जिसके जवाब में चेन्नई 207 रन तक ही पहुंच सकी. जानते हैं कि इस मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने.

2 /9

चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ रविवार को 250 रन का स्कोर बनाया. यह आईपीएल में उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी किसी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने 2014 में चार विकेट पर 231 और गुजरात टाइटंस ने 2024 मं तीन विकेट पर 231 रन बनाए हों.

3 /9

तीसरी बार आरसीबी 250 के पार

आरसीबी ने आईपीएल में तीन बार 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. इस मामले में सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं. SRH ने पांच बार ऐसा किया है. वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम ने सात बार और सनराइजर्स हैदराबाद, 5 बार, ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने तीन से ज्यादा बार 250 प्लस स्कोर बनाया है.


4 /9

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है. बाकी तीनों 190 से ज्यादा का स्कोर बनाकर हासिल की गई हैं. यह पहला मौका है जब चेन्नई के खिलाफ आरसीबी ने लगातार चार मैच जीते हों. इससे पहले 2009 और 2010 में उसने चेन्नई के खिलाफउ लगातार तीन मैच जीते थे. इस बार साल 2024 से यह जीत का सिलसिला शुरू हुआ. 2025 में उसने चेन्नई को दोनों बार हराया.

5 /9

आखिरी 10 ओवरों में टूटा आरसीबी का कहर

RCB ने आखिरी 10 ओवरों में 16 छक्के लगाए. यह आईपीएल में संयुक्त रूप से उसका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. आईपीएल में आरसीबी ने आखिरी 10 ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के 18 लगाए थे जो उसने गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में लगाए थे.

6 /9

टिम डेविड का खतरनाक प्रहार

टिम डेविड ने नाबाद 70 रन की पारी खेली. वह15वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और इतनी बड़ी पारी खेली. इससे पहले टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है कि जब कोई बल्लेबाज 15वें या उससे बाद के ओवर में आया हो और उसने इतना बड़ा स्कोर बनाया हो. डेनियल सेम्स ने एसेक्स के लिए खेलते हुए ससेक्स के खिलाफ 2022 में 71 रन बनाए थे. डेविड ने डेथ ओवर्स यानी 17 से 20 के बीच में 68 रन बनाए. यह आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है.

7 /9

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया दोहरा शतक

भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल में 202 विकेट हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले युजवेंद्र चहल ने ऐसा किया है. चहल के नाम 224 आईपीएल विकेट हैं. भुवी ऐसा करने वाले पहले पेसर हैं.

8 /9

सरफराज ने किया काउंटर-अटैक, पर काम नहीं आया

सरफराज खान ने पावरप्ले में ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. आईपीएल में नंबर चार या उससे नीचे आते हुए अपनी हाफ सेंचुरी लगाना पहला मौका था. इससे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 में 43 रन बनाए थे.

9 /9

मैच का क्या रहा हाल

251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही. शुरुआती तीन ओवरों में ही टीम ने अपने तीन मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया. जैकब डफी ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को पविलियन भेज दिया, वहीं अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे का विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी.