• Home
  • Photos
  • DC vs PBKS: इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स: इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बदल सकते हैं मैच का रुख

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 25, 2026, 01:41 PM IST

Published On Apr 25, 2026, 01:41 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 01:41 PM IST

आईपीएल में आज दो मैच हैं. पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होगा. इस मुकाबले में कौन से पांच खिलाड़ी अहम हो सकते हैं.

1 /6

आईपीएल में आज दिल्ली और पंजाब का मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का मैच खेला जाएगा. शनिवार, 25 अप्रैल को यह मुकाबला होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में छह मैच खेले हैं और इसमें से उसने तीन मैच जीते हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने इस सीजन में कोई मैच नहीं गंवाया है. उनसे छह में से पांच मैच जीते हैं और एक मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बेनतीजा रहा है. दिल्ली और पंजाब के बीच इस मैच से पहले जानते हैं कि 5 सबसे अहम खिलाड़ी कौन से होंगे.

2 /6

डेविड मिलर

डेविड मिलकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह मैच खत्म करने के बहुत करीब पहुंचे थे. लेकिन आखिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक रन से हार मिली. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई. मिलर आज के दौर में भी सबसे शानदार फिनिशर्स में शामिल हैं. और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी पारी को रफ्तार देने और मैच को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन पर होगी.

3 /6

केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल पर टीम काफी निर्भर करती है. दिल्ली की टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी इस बल्लेबाज पर है. केएल राहुल की कोशिश होगी कि वह लंबे वक्त तक खेलें. ताकि दिल्ली की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सके.

4 /6

प्रथम निसांका

श्रीलंका के इस बल्लेबाज से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कई बार अच्छी शुरुआत दी है. हालांकि वह बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे हैं. हालांकि अगर वह लंबी पारी खेलें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा स्कोर बना सकती है.

5 /6

श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस आईपीएल सीजन में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. पंजाब किंग्स के लिए अय्यर ने 208 रन बनाए हैं. उनकी कप्तानी में पिछले साल पंजाब किंग्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. इस बार टीम की कोशिश उससे एक कदम आगे जाने की होगी. अय्यर का स्ट्राइक रेट भी 182 से ज्यादा का है. यानी वह न सिर्फ रन बना रहे हैं बल्कि रन बनाने की उनकी रफ्तार भी कमाल है. वह क्रिकेटिंग शॉट खेलकर स्कोर को रफ्तार दे सकते हैं.

6 /6

प्रभसिमरन सिंह

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी अपनी टीम को बहुत मजबूत और तेज शरुआत दी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी 80 रन की पारी ने टीम की जीत की पटकथा लिखी. उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत और 171.54 के स्ट्राइक रेट से छह मैचों में 211 रन बनाए हैं. वह पावरप्ले में पंजाब किंग्स को आगे लेकर जाने का काम करेंगे.