• Home
  • Photos
  • IPL 2026- लंबी होती जा रही है चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें 9 बड़े नाम

IPL 2026- लंबी होती जा रही है चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें 9 बड़े नाम

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 20, 2026, 10:48 AM IST

Published On Mar 20, 2026, 10:48 AM IST

Last UpdatedMar 20, 2026, 10:48 AM IST

आईपीएल 2026 के शुरू होने में ज्यादा वक्त बाकी नहीं है. लेकिन खिलाड़ियों की चोट ने फ्रैंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं. कुछ पूरे सीजन के लिए बाहर हैं. तो कुछ ऐसे भी हैं जो शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट. पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)- स्ट्रेस...

1 /9

पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद)- स्ट्रेस फ्रैक्चर

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के प्लान का अहम हिस्सा हैं. एक कप्तान और ऑलराउंडर के तौर पर वह टीम की रणनीति में अहम किरदार निभाते हैं. लेकिन लंबर स्ट्रेस प्रैक्चर की वजह से वह आईपीएल 2026 में शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. एशेज सीरीज से पहले उन्हें यह चोट लगी थी. और इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर रहे. ईशान किशन को टीम ने अपना कार्यवाहक कप्तान बनाया है. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. वह कब तक वापस आएंगे इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं. वह मैच में किसी भी वक्त गेंदबाजी कर सकते हैं और निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं.

2 /9
Josh Hazlewood

जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- हैमस्ट्रिंग में चोट


जोश हेजलवुड की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं. लेकिन वह लगातार फिटनेस से जूझते रहे हैं. इस बार भी उन्हें दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट है. और इसी वजह से वह आईपीएल में नहीं लौट पाए हैं. और उन्हें वापस आने में वक्त लग रहा है. वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. और वह कब तक लौट पाएंगे इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है. हेजलवुड के नहीं होने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी पर काफी गहरा असर पड़ेगा. हेजलवुड नियंत्रित गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम को खुलकर नहीं खेलने देते. पावरप्ले हो या अंतिम ओवर, हेजलवुड टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित होते हैं. उनके न होने से आरसीबी की गेंदबाजी में अनुभव कम हो जाता है.

3 /9
Harshit Rana KKR

हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)- घुटने में चोट


कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरी खबर है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 से पहले टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी. इसी वजह से वह मैदान से बाहर हैं. 9 फरवरी 2026 को उनके घुटने की सर्जरी हुई थी. मुंबई में हुई इस सर्जरी के बाद वह अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं. राणा के न होने से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का संतुलन जरूर बिगड़ता है. उनके पास रफ्तार है. वह शुरुआत के साथ-साथ बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इसके साथ ही वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.


4 /9
Wanindu Hasaranga

वानिंडु हसरंगा (लखनऊ सुपर जायटंस)- बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट


श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंडु हसरंगा का चोटों का लंबा इतिहास रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टीम के पहले मैच में उन्हें चोट लग गई थी. इस वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. और उनकी रिकवरी भी बहुत धीमी है. ताजा खबर में उनका खेलना अभी तक तय नहीं है. वह कम से कम शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनके न होने से लखनऊ की टीम की स्पिन गेंदबाजी पर काफी गहरा असर पड़ेगा. वह एक लचीलापन देते हैं. गेंदबाजी के साथ-साथ वह निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं.

5 /9

नाथन एलिस (चेन्नई सुपर किंग्स)


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी चोट के चलते आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने उनकी चोट की पुष्टि की है.

6 /9
sam-curran

सैम करन (राजस्थान रॉयल्स)


राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया. करन को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड के दौरान अपनी टीम का हिस्सा बनाया. लेकिन वह ग्रोइन इंजुरी के चलते आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे.

7 /9

जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद)


ऑस्ट्रेलिया के युवा पेसर जैक एडवर्ड्स भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वह पहली बार आईपीएल में चुने गए. उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. सनराइजर्स की टीम के इस खिलाड़ी को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है.

8 /9

लॉकी फर्ग्युसन (पंजाब किंग्स)


न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्युसन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वह परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. खबर है कि वह शुरुआती सात मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

9 /9

मिशेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)


एक और ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिशेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका वर्कलोड मैनेजमेंट कर रहा है. बाएं हाथ के इस पेसर ने एशेज के पांचों मैच खेले थे.