×

कितने खिलाड़ी, कितना पर्स- IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन से जुड़े 10 सवालों के जवाब

IPL 2026 Auction 10 सवालों में जानिए पूरी जानकारी. कितने खिलाड़ी हैं इस लिस्ट में शामिल. किसके पास कितना पर्स. और किस टीम को कितने खिलाड़ी चाहिए होंगे.

IPL-Auction-2026-list

IPL 2026 में प्लेयर्स की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस बार के मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्टर करवाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है.

आईपीएल 2026 ऑक्शन से जुड़े 10 सवालों के जवाब

IPL 2026 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है. इसमें कुल कितने खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. और कौन से बड़े खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं. यह नीलामी कब और कहां होगी. किस टीम के पास कितना पर्स बाकी है. अगली 10 स्लाइड्स में जानिए इन सब सवालों के जवाब.

IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है?

IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड किया है.

IPL-2026-Auction-list


आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार कहां आयोजित होगा?

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार अबू धाबी में 16 दिसंबर को आयोजित होगा.

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए किन बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है?

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया से कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड से जेमी स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, न्यूजीलैंड से रचिन रविंद्र, श्रीलंका से वानिंदु हसरंगा, मैथीशा पथिराना आदि बड़े विदेशी नामों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

IPL-Auction-2026-list

IPL 2026 की नीलामी के लिए भारत के किन बड़े खिलाड़ियों ने नाम रजिस्टर्ड करवाया है?

मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव जैसे नाम प्रमुख है.

आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में इस बार कितने खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्ट्रेशन करवाया है?

IPL 2026 mini Auction में कुल 45 खिलाड़ी (2 भारतीय—रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर—और 43 विदेशी) 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस कैटेगरी में हैं.

IPL-Auction-Maxwell

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कौन सा बड़ा खिलाड़ी लिस्ट में शामिल नहीं है?

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार ग्लेन मैक्सवेल ने रजिस्टर्ड नहीं करवाया है. मैक्सवेल को बीते सीजन पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था. वहीं मलेशिया के वीरनदीप सिंह दिलचस्प एंट्री हैं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

आईपीएल 2026 में कुल कितने स्लॉट भरे जाने बाकी हैं और इनमें कितने विदेशी होंगे?

आईपीएल 2026 में कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी. इसमें से 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.

IPL फ्रेंचाइजियों के पास कुल कितना पर्स बचा है? सबसे ज्यादा पर्स किस टीम के पास है

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों के पास मिलाकर कुल ₹237.55 करोड़ का पर्स मौजूद है. इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे ज्यादा, यानी ₹64.30 करोड़ रुपये बचे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये की रकम बाकी है.

आईपीएल 2026 में कुल कितने स्लॉट भरे जाने बाकी हैं और इनमें कितने विदेशी होंगे?

आईपीएल 2026 में कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी. इसमें से 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.

IPL Trophy
IPL Trophy

आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए कुल कितने देशों के खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है?

आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए कुल 14 देशों- भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, मलेशिया और यूएएस शामिल हैं.

IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन के लिए किस टीम को कितने खिलाड़ियों को खरीदने की जरूरत है?

IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 9 (4 विदेशी), दिल्ली कैपिटल्स को 8 (5 विदेशी), KKR को 13 खिलाड़ी (6 विदेशी), लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 खिलाड़ी (4 विदेशी), मुंबई इंडियंस 5 खिलाड़ी (1 विदेशी), पंजाब किंग्स – 4 खिलाड़ी (2 विदेशी), राजस्थान रॉयल्स 9 खिलाड़ी (1 विदेशी), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8 खिलाड़ी (2 विदेशी), सनराइजर्स हैदराबाद- 10 खिलाड़ी (2 विदेशी), गुजरात टाइंटस- 5 खिलाड़ी (4 विदेशी)

Trending This Week