• Home
  • Photos
  • IPL 2026: MI और LSG बाहर, बाकी आठ टीमों में प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत ?

IPL 2026: MI और LSG बाहर, बाकी आठ टीमों में प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत ?

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 11, 2026, 04:35 PM IST

Published On May 11, 2026, 04:35 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 04:35 PM IST

आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम फिलहाल टॉप-4 में है. मगर उनकी जगह पक्की नहीं है.

1 /8
RCB

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है. आरसीबी की टीम ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने सात मैच में जीत हासिल की है. टीम ने चार मुकाबले गंवाए है. टीम के पास 14 अंक है और उसका नेट रन रेट 1.103 है. आरसीबी के तीन मुकाबले शेष हैं. आरसीबी का सामना केकेआर, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है. आरसीबी के लिए केकेआर का मुकाबला आसान हो सकता है, मगर उसे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से कड़ी टक्कर मिल सकती है. अगर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचना है तो उसमें तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतने ही होंगे.

2 /8
SRH

सनराइजर्स हैदराबाद

प्वॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास 11 मुकाबले के बाद 14 अंक है. टीम ने सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि चार मुकाबले गंवाए है. टीम का नेट रन रेट 0.737 है. सनराइजर्स हैदराबाद के अगले तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी से है. तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच सकती है, हालांकि टीम को आरसीबी के खिलाफ कड़ी टक्कर मिल सकती है.

3 /8
GT

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन 11 मुकाबले खेले हैं. सात मैच में टीम ने जीत हासिल की है, जबकि चार मुकाबले गंवाए है. टीम के पास 14 अंक है और टीम का नेट रन रेट 0.228 है. गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से होना है. प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो मुकाबले जीतने ही होंगे.

4 /8
PBKS

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को छह मैच में जीत मिली है, जबकि टीम का एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. टीम के पास 13 अंक है और टीम का नेट रन रेट 0.571 है. टीम के अगले चार मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स से होने हैं. अगर टीम चारो मैच जीत लेती है तो वह 21 अंक के साथ टेबल टॉपर भी बन सकती है. हालांकि दो जीत भी टीम को आसानी से प्लेऑफ में जगह दिला देगी.

5 /8
CSK

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी प्लेऑफ की रेस में शामिल है. चेन्नई की टीम ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें छह जीत और पांच हार के बाद टीम के पास 12 अंक है. चेन्नई का नेट रन रेट 0.185 है. चेन्नई की टीम को अपने तीन मुकाबले लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने हैं. दो जीत के साथ टीम प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी कर सकती है, हालांकि तीन जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी.

6 /8
RR

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे शानदार मौका है. राजस्थान रॉयल्स के पास 11 मैच में छह जीत और पांच हार के बाद 12 अंक है. राजस्थान के अगले तीन मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ है. राजस्थान रॉयल्स ने भले ही पिछले दो मुकाबले गंवाए है, मगर टीम खराब फॉर्म से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत हासिल कर सकती है और यह जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है.

7 /8
KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 में कुल 10 मैच खेले हैं. केकेआर ने 10 में सिर्फ चार मैच जीते हैं, मगर नौ अंक के साथ भी केकेआर प्लेऑफ की रेस में शामिल है. केकेआर की टीम के चार मुकाबले शेष हैं. केकेआर को आरसीबी, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स से अपने मुकाबले खेलने हैं. केकेआर अगर अपने सभी मुकाबले जीतती है तो टीम 17 अंक तक पहुंच सकती है. 17 अंक के साथ टीम प्लेऑफ के लिए दावेदार बन जाएगी.

8 /8
DC

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन 11 मुकाबले खेले हैं. 11 मुकाबले में दिल्ली ने सिर्फ चार मैच जीते हैं. टीम के पास आठ अंक है. दिल्ली की टीम के तीन मुकाबले पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के खिलाफ होने हैं. तीनों मुकाबले जीतने के बाद भी दिल्ली की टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सबसे कम है.