• Home
  • Photos
  • 3 जगह, 7 टीमें- प्लेऑफ की रेस में कौन है किस भारी, कैसे सुलझेगी अंतिम-4 की गुत्थी

IPL 2026: 3 जगह, 7 टीमें- प्लेऑफ की रेस में कौन है किस पर भारी, कैसे सुलझेगी अंतिम-4 की गुत्थी

Edited By : Bharat Malhotra | May 18, 2026, 11:40 AM IST

Published On May 18, 2026, 11:40 AM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 11:40 AM IST

इस गैलरी में हम देखेंगे कि आखिर जिन सात टीमों का प्लेऑफ का दावा अभी कायम है उन्हें आखिर वहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या करना होगा.

1 /8

प्लेऑफ की रेस हो गई है रोचक

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो गई है. सात टीमों के बीच तीन स्थानों की लड़ाई हो रही है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रेस से बाहर हो गई है. वहीं रविवार को पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. और रविवार को ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

2 /8

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में पहुंचने का दावा बहुत मजबूत है. टीम के 13 मैचों में 16 अंक हैं. और अपना अगला मैच जीतकर वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इस जीत से न सिर्फ वह प्लेऑफ में पहुंचेगी बल्कि टॉप 2 में रहने की उसके चांस भी काफी बढ़ जाएंगे. अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 16 अंकों से आगे न जाएं.

3 /8

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के अभी 14 अंक हैं. उसके 2 मैच बाकी हैं. वह भी 18 अंक तक जा सकती है. उसके दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैं. और टीम अगर दोनों जीत जाती है तो वह अंतिम चार में पहुंच जाएगी. एक जीत भी उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी होगी. हां, अगर वह दोनों मैच हार जाती है तो उसके लिए रास्ते थोड़े मुश्किल हो जाएगी. अगर आज, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल कर लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और साथ ही गुजरात टाइटंस के लिए भी प्लेऑफ की सीट पक्की हो जाएगी.

4 /8

पंजाब किंग्स

यह आईपीएल पंजाब किंग्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने पहले सात में से छह मैच जीते थे. एक भी मुकाबला नहीं हारा था. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपने सभी मैच हारी है. लगातार छह मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अब मुश्किल में है. 13 मैचों में उसके 13 अंक हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हार हाल में जीत हासिल करनी होगी. और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद में से सिर्फ एक ही टीम 15 अंकों से आगे जा सके.

5 /8

राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार ने राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है. टीम के अब 12 मैचों में 12 अंक हैं. उसके लिए सबसे अच्छा यही होगा कि वह अपने दोनों मैच जीते और 16 अंकों तक पहुंचे. लेकिन इसके साथ ही उसे यह देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच जीत जाती है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा देती है तो मामला फंस जाएगा. और राजस्थान को 16 अंकों पर भी नेट रनरेट के लिहाज से आगे निकलना होगा.

6 /8

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविवार का दिन अच्छा रहा. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की हार ने चेन्नई को लाइफलाइन दी है. चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं. सनराइजर्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत उसे 16 अंक तक पहुंचा देगी. लेकिन इसके बाद अगर सनराइजर्स की टीम आरसीबी को हरा देती है और राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच जीत जाती है तो मुकाबला रनरेट पर आकर फंसेगा.

7 /8

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए उम्मीदें कम हैं. उनके 13 मैचों में 12 अंक हैं. उनका आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. दिल्ली को वह हर हाल में जीतना होगा. और उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच हार जाए. इसके साथ ही उसे यह भी उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने बाकी बचे दोनों मैचों में से एक ही जीते.

8 /8

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नआइट राइडर्स की उम्मीदें बहुत ही पतली डोर से बंधी हैं. उसके 12 मैचों में 11 अंक हैं. और मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके मैच बचे हैं. केकेआर को अपने दोनों मैच जीतने ही होंगे. और उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई और राजस्थान अपने बाकी मैचों में से सिर्फ एक ही जीते. या सनराइजर्स की टीम अपा बाकी बचा एक भी मैच न जीत पाए. ऐसे में चेन्नई और राजस्थान 15 अंकों से आगे न जाएं.