IPL 2026: Royal Challengers Bengaluru ने किया दिल्ली कैपिटल्स को पस्त, बने कैसे-कैसे रिकॉर्ड
Published On Apr 28, 2026, 11:30 AM IST
Last UpdatedApr 28, 2026, 11:30 AM IST
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर इस तरह के प्रदर्श की उम्मीद नहीं रही होगी. बेंगलुरु ने बुरी तरह से उसे मात दी. आंकड़ों के लिहाज से कैसा रहा यह मैच.
आंकड़ों के लिहाज से कैसा रहा दिल्ली और बेंगलुरु का मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपटिल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रन बनाकर आउट हो गई. इसके साथ ही इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने. देखते हैं यह मुकाबला आंकड़ों के लिहाज से कैसा रहा.
विराट कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड
विराट कोहली ने आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं. इस मैच से पहले विराट कोहली को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 11 रन की जरूरत थी. और कोहली ने छठे ओवर में इसे हासिल कर लिया. कोहली के नाम अब आईपीएल के 275 मैचों की 267 पारियों में 9012 रन हैं. उनका आईपीएल में बल्लेबाजी औसत 40.05 का है. उनका स्ट्राइक-रेट 133.80 का है. कोहली ने आईपीएल में 66 हाफ सेंचुरी और 8 सेंचुरी लगाई हैं. अन्य किसी बल्लेबाज के नाम 8000 रन भी नहीं हैं. कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 276 मैचों की 271 पारियों में 29.92 के ऐसत और 132.60 के स्ट्राइक-रेट से 7183 रन बनाए हैं. उन्होंने दो सेंचुरी और 48 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं.
बहुत खराब रही दिल्ली की शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन इस मैच में शुरू से ही खराब रहा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.4 ओवर में अपने पांच विकेट खो दिए थे. आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम ने इतनी जल्दी पांच विकेट खो दिए थे. वहीं 3.5 ओवर में टीम ने छह विकेट खो दिए थे. आईपीएल के इतिहास में कोई भी टीम इतनी जल्दी छह विकेट नहीं खोए. एक वक्त पर दिल्ली की टीम ने 8 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. और ऐसे वक्त पर लग रहा था कि दिल्ली की टीम 49 रन से पहले आउट होकर आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. पर आखिर वह 75 रन के स्कोर तक पहुंच पाई.
पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पावरप्ले में छह विकेट पर 13 रन बनाए. यह आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी टीम का बनाया सबसे कम स्कोर है. इससे पहले यह कम स्कोर है. राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट पर 14 रन बनाए थे. 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट पर 14 रन बनाए थे.
दिल्ली के टॉप छह बल्लेबाजों का खराब रिकॉर्ड
दिल्ली के टॉप छह बल्लेबाजों का औसत इस पारी में सिर्फ सात रन का रहा. यह आईपीएल के इतिहास में यह चोटी के छह बल्लेबाजों का दूसरा सबसे कम औसत है. इससे पहले कोच्चि टस्कर्स के चोटी के छह बल्लेबाजों का बल्लेबाजी औसत चार रन था.
आईपीएल में पहली बार गेंदबाजों का ऐसा कमाल
आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो गेंदबाजों ने प्लेऑफ में तीन-तीन विकेट लिए हों. भुवनेश्वर कुमार ने 5 रन पर तीन विकेट लिए थे. जोश हेजलवुड ने 8 रन देकर तीन विकेट लिए.
जोश हेजलवुड ने भी कमाल किया
जोश हेजलवुड ने 12 रन देकर चार विकेट लिए. यह आईपीएल में इस गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 11 फरवरी, 2022 में 12 रन देकर चार विकेट लिए थे.