• Home
  • Photos
  • IPL 2026: LSG vs SRH मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी रहेंगे अहम, बदल देंगे मैच का रुख

IPL 2026: LSG vs SRH मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी रहेंगे अहम, बदल देंगे मैच का रुख

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 05, 2026, 02:32 PM IST

Published On Apr 05, 2026, 02:32 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2026, 02:32 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 5 अप्रैल को सनराजइर्स हैदराबाद के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसके बाद उन्होंने वापसी की. टीम ने अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था....

1 /5

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा सनराइजर्स के अहम खिलाड़ी हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड वैसे भी अच्छा है. पांच मैचों में उन्होंने 160 रन इस टीम के खिलाफ बनाए हैं. इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 75 नाबाद है. इस सीजन में भी उन्होंने दो मैचों में 55 रन बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक-रेट 190 के करीब है.

2 /5

जयदेव उनादकट

सरनाइजर्स हैदराबाद का यह अनुभवी पेसर अपनी विविधता से सामने वाली टीम पर लगाम लगाने का काम करता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक रूप से उसका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. तीन मैचों में उन्होंने दो विकेट लिए हैं. लेकिन इस सीजन में वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. दो मैचों में उन्होंने चार विकेट लिए हैं.

3 /5

मिशेल मार्श

मिशेल मार्श लखनऊ की टीम को संतुलन देने का काम करते हैं. गेंद और बल्ले दोनों से वह टीम को मजबूती देते हैं. सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने आठ मैचों में 236 रन बनाए हैं. साल 2026 के अपने पहले मैच में उन्होंने 35 रन बनाए थे. मार्श आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. और उनसे टीम को काफी उम्मीदें होंगी.


4 /5

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन, पूरी दुनिया में टी20 लीग खेलते हैं. और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आक्रामक और फ्री-फ्लो बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 11 मैच खेले हैं और 362 रन बनाए हैं. इस आईपीएल के पहले मैच में वह भले ही पांच ही रन बना सके हों लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना हैदराबाद की टीम को भारी पड़ सकता है.

5 /5

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को कैसे भुला सकते हैं. पंत तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं. वह जितनी देर तक क्रीज पर रहते हैं, तो विपक्षी खेमे में खलबली मची रहती है.