×

IPL 2026 में क्या रही 10 टीमों की रणनीति, किस खिलाड़ी को क्यों खरीदा

IPL 2025 में सभी 10 टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदा. पर खास खिलाड़ियों को खरीदने के पीछे उनकी क्या रणनीति थी. आखिर क्यों उन्होंने उन खिलाड़ियों पर दांव लगाया. देखते हैं क्या रही टीमों की रणनीति.

Delhi Capitals full team

Delhi Capitals full team

IPL 2025 में सभी 10 टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदा. पर खास खिलाड़ियों को खरीदने के पीछे उनकी क्या रणनीति थी. आखिर क्यों उन्होंने उन खिलाड़ियों पर दांव लगाया. देखते हैं क्या रही टीमों की रणनीति.

quinton-de-kock
quinton-de-kock

मुंबई ने किया अच्छा सौदा

क्विंटन डि कॉक को मुंबई इंडियंस ने सिर्फ एक करोड़ रुपये में खरीद लिया. डि कॉक का बेस प्राइस यही था. मुंबई के पास 2.75 करोड़ रुपये का बजट था और इसमें उसने 55 लाख रुपये बचा भी लिए. दानिश मालेवर और अथर्व अंकोलेकर को मुंबई ने 30 लाख रुपये में खरीदा.

Jason Holder
Jason Holder

गुजरात ने होल्डर को किया टीम में शामिल

जेसन होल्डर वेस्टइंडीज के अनुभवी और धुआंधार ऑलराउंडर हैं. वह इस साल काफी छक्के लगा चुके हैं. और उनके लिए गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ रुपये खर्च किए. इससे गुजरात की पावर हिटिंग में एक नया आयाम जुड़ा है. होल्डर इस साल 61 छक्के लगा चुके हैं. इसके साथ ही टीम ने राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी 90 लाख रुपये में खरीदा. 22 साल के शर्मा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं.

IPL AUCTION 2026 में बिके 77 खिलाड़ी, देखें किस टीम ने किसे खरीदा

PRASHANT-VEER
PRASHANT-VEER

TRENDING NOW


चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर अच्छी खासी रकम खर्च की. कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के लिए पांच बार की चैंपियन ने 14.20-14.20 यानी कुल 28.40 करोड़ रुपये खर्च किए. इसके अलावा सरफराज खान को भी चेन्नई ने 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. स्पिनर्स की बात करें तो वेस्टइंडीज के अकील हुसैन और भारत के राहुल चाहर अब चेन्नई के लिए खेलेंगे.

Venkatesh Iyer RCB
Venkatesh Iyer RCB

रॉयल ने आखिरकार वेंकटेश अय्यर को खरीद ही लिया

वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. आरसीबी तब भी उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहती थी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इस सीजन जब केकेआर ने उन्हें रिलीज किया तो बेंगलुरु इस अवसर को गंवाना नहीं चाहती थी. टीम ने एक बार फिर कोलकाता के साथ प्राइस वॉर की. लेकिन इस बार उसे जीत मिली. इस बार 7 करोड़ में वेंकटेश अय्यर आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. बेंगलुरु ने अनकैप्ड मंगेश यादव को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

Liam Livingstone
Liam Livingstone

सनराइजर्स ने लगाया बल्लेबाजों पर दांव

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कई बड़े आक्रामक बल्लेबाज हैं. ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशांत शर्मा और हेनरिच क्लासेन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं. लेकिन टीम ने लियाम लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी इस बल्लेबाजी को और मजबूत किया है. साथ ही घरेलू क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाज सलिल अरोड़ा के लिए टीम ने 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए. जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ और शिवम मावी 75 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बने.

prithvi-shaw-dc-back
prithvi-shaw-dc-back

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी मिडल-ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत किया. इसके साथ ही पथुम निसांका को चार करोड़, और बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में लेकर ओपनिंग बल्लेबाजी के विकल्प भी तैयार किए. लुंगी नगिडी और काइली जैमिसन से दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत होगी. जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार को खरीदकर दिल्ली ने दिखाया कि घरेलू क्रिकेट का प्रदर्शन अनदेखा नहीं रहता. और पृथ्वी साव को 75 लाख रुपये में खरीदकर टीम ने उन्हें एक लाइफलाइन दी है.

Ravi Bishnoi
Ravi Bishnoi

राजस्थान ने स्पिनर्स पर खेला दांव

राजस्थान रॉयल्स का प्रयास टीम के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को धार देने पर रहा. टीम ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा. बिश्नोई को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था और राजस्थान ने इस मौके को पकड़ा. इसके साथ ही उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया. पुथुर बीते सीजन मुंबई के साथ थे. रविंद्र जडेजा को टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पहले ही ट्रेड किया है. कुल मिलाकर राजस्थान के पास अब मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है.

josh-inglis-news
josh-inglis-news

लखनऊ ने जोश इंग्लिस को क्यों खरीदा?

जोश इंग्लिस ने पहले ही बता दिया था कि वह इस सीजन में सिर्फ 25 फीसदी मैच ही खेल पाएंगे. लेकिन इसके बाद भी टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई. लखनऊ ने ऑस्ट्रेलिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही अनकैप्ड भारतीयों जैसे मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी और नमन तिवारी के लिए भी अच्छे दाम दिए.

पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खर्च की रकम

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रहे हैं. और इस मिनी-ऑक्शन में भी उसकी झलक दिखाई दी. टीम ने बेन ड्वारशुइस को 4.4 करोड़ और बिग बैश लीग में अच्छा खेल दिखाने वाले कूपर कॉनोली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा. ये दोनों ऑस्ट्रेलिया से आते हैं. इतना ही नहीं विशाल निषाद और प्रवीण दूबे को 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा.

Cameron Green
Cameron Green

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तो आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा धूम मचाई. टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. केकेआर ने इस सीजन से पहले आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया था. ऐसे में उसे मिडल-ऑर्डर में एक दमदार आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत थी जो यह पूरा करते हैं. ग्रीन को हालांकि 18 करोड़ ही मिलेंगे. क्योंकि मिनी-ऑक्शन में बीसीसीआई का विदेशी खिलाड़ियों को लेकर एक नियम है. इसके अलावा केकेआर ने मतीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में लिया. पथिराना की यॉर्कर केकेआर की पैस बैटरी में जान डालती है.

IPL 2026 की सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड

Trending This Week