IPL 2026 के 6 सबसे फ्लॉप कप्तान, जिनके प्रदर्शन से टीम की हालत भी कमजोर
Published On Apr 22, 2026, 05:16 PM IST
Last UpdatedApr 22, 2026, 05:16 PM IST
IPL 2026 का सीजन लगभग आधा खत्म होने को है. और हम देखते हैं ऐसे छह कप्तान जिनका अपना प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है और इसका असर उनके टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है.
IPL 2026 के फ्लॉप कप्तानों की लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स (RR) का सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है. टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन इसमें उनके कप्तान रियान पराग का कोई योगदान बतौर खिलाड़ी नहीं रहा है. पराग 6 मैचों की 6 पारियों में मात्र 61 रन बना पाए हैं. गेंदबाजी में भी उन्होंने कोई कमाल नहीं किया है. 3 पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं. वैभव, यशस्वी, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की वजह से टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है. पराग को फॉर्म में लौटना होगा नहीं तो आगे की राह रॉयल्स के लिए मुश्किल हो सकती है.
रियान पराग
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी सीजन निराशाजनक साबित हो रहा है. दो बार लगातार शून्य पर आउट हो चुके रहाणे पारी की शुरुआत के लिए आते हैं, लेकिन उनका जल्द आउट होना टीम की मुश्किल बढ़ा देता है. कप्तान के तौर पर भी गलत फैसलों के लिए आलोचना का सामना कर रहे रहाणे ने 7 मैचों की 7 पारियों में 152 रन बनाए हैं. केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) है.
अजिंक्य रहाणे
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. सीजन की शुरुआत में लगातार 2 मैच जीतने के बाद बाद के 4 मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. टीम के लिए कप्तान अक्षर पटेल एक खिलाड़ी के लिए निराशाजनक साबित हुए हैं. पटेल ने सीजन के 6 मैचों की 5 पारियों में मात्र 31 रन बनाए हैं, वहीं 6 पारियों में 6 विकेट लिए हैं.
अक्षर पटेल
मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन रहा है. हार्दिक ने 5 मैचों की 5 पारियों में 24 की औसत से मात्र 96 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी पांड्या असर नहीं दिखा पाए हैं. 5 पारियों में वह मात्र 3 विकेट ले सके हैं. हार्दिक के खराब फॉर्म का असर उनकी टीम के प्रदर्शन पर दिखा है. एमआई 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है.
हार्दिक पंड्या
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए भी आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. गायकवाड़ कप्तान के साथ ही टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं और पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन वह 6 मैचों की 6 पारियों में 13.66 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 82 रन बना सके हैं. उनकी लगातार असफलता से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है और परिणाम विपरीत जा रहा है. सीएसके 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में फिलहाल आठवें नंबर पर है.
रुतुराज गायकवाड़
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने भी अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है. ऋषभ 6 मैचों की 6 पारियों में 147 रन बना सके हैं. इसमें एसआरएच के खिलाफ आई नाबाद 68 रन की पारी शामिल है. इसके अलावा, बाकी के 5 पारियों में वह फ्लॉप रहे हैं. एलएसजी अंकतालिका में 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ नौवें नंबर पर है.