• Home
  • Photos
  • IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, विस्फोटक बल्लेबाज को किया बाहर

IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, विस्फोटक बल्लेबाज को किया बाहर

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 21, 2026, 02:51 PM IST

Published On Mar 21, 2026, 02:51 PM IST

Last UpdatedMar 21, 2026, 02:51 PM IST

जाफर ने आईपीएल 2026 के लिए घोषित आरसीबी की अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल को जाफर ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है.

1 /5
Virat Kohli IPL Records

विराट कोहली और जैकब बैथेल को बताया ओपनर

एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में जाफर ने आईपीएल 2026 के लिए घोषित आरसीबी की अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल को जाफर ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है. जैकब बेथेल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाया था.

2 /5
Rajat Patidar

मिडिल ऑर्डर में इन प्लेयर्स को दी जगह

कप्तान रजत पाटीदार को तीसरे और ऑल-राउंडर वेंकटेश को चौथे नंबर पर रखा है. पांचवें नंबर पर टिम डेविड को रखा और छठे नंबर पर फिनिशर के रूप में जितेश शर्मा को चुना है,जो टीम के विकेटकीपर भी होंगे.

3 /5
Bhuvneshwar Kumar

गेंदबाजी का भार इन बॉलर्स को सौंपा

तेज गेंदबाजी में उन्होंने नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को चुना है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने सुयश शर्मा को रखा है. टीम में बतौर ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को उन्होंने जगह दी है. रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं.


4 /5
Phil Salt

फिल साल्ट को नहीं दी प्लेइंग-11 में जगह

वसीम जाफर ने इस प्लेइंग-11 में फिल साल्ट को जगह नहीं दी है. साल्ट ने आईपीएल 2025 में 13 पारियों में 33.58 की औसत और 175.98 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक लगाते हुए 403 रन बनाए थे और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि फिल साल्ट का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. वह आठ पारियों में एक अर्धशतक की मदद से महज 130 रन बना सके थे.

5 /5
RCB Champion

वसीम जाफर की आरसीबी की प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल