×

IPL Auction 2026: डिकॉक से लेकर बेयरस्टो तक- इन 5 विदेशी विकेटकीपर्स को खरीदने के लिए मचेगी मार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में नीलामी होगी. फ्रैंचाइजी अगले सीजन के लिए अपनी टीमों को तैयार करेंगी.

IPL Auction 2026 Update

IPL Auction 2026 Update

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में नीलामी होगी. फ्रैंचाइजी अगले सीजन के लिए अपनी टीमों को तैयार करेंगी. कुछ टीमों को विकेटकीपर्स की भी जरूरत होगी. अभी कुल मिलाकर टीमों के पास 31 विदेशी खिलाड़ी खरीदने की जगह है. हम देखते हैं कि 5 ऐसे विदेशी विकेटकीपर जिन्हें खरीदने में टीमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं.

Quinton de Kock
Quinton de Kock

क्विंटन डि कॉक

साउथ अफ्रीका का यह विकेटकीपर बल्लेबाज काफी अनुभवी है. आईपीएल में वह 3309 रन बना चुके हैं. इसमें दो सेंचुरी और 24 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उन्होंने 73 कैच और 16 स्टंप किए हैं. आईपीएल 2025 में डि कॉक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. उन्होंने 8 मैचों में 152 ही बनाए थे. इस बार नीलामी से पहले केकेआर इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को रिलीज कर दिया. बात करें तो टी20 क्रिकेट में उन्होंने 414 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11452 रन बनाए हैं. इसमें सात सेंचुरी और 75 हाफ सेंचुरी हैं. उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये.

Jonny Bairstow

जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो को अंतरराष्ट्रीय और टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है. उन्होंने टी20 लीग में 52 मैच खेले है. उन्होंने 146.07 का स्ट्राइक-रेट है. इसमें दो सेंचुरी और नौ हाफ सेंचुरी हैं. वह आईपीएल में आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. हालांकि उन्हें दो ही मैच खेलने को मिले. उन्होंने प्लेऑफ में हुए इन मैचों में कुल 85 रन बनाए थे. वह बीच सीजन में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे.

बेयरस्टो ने कुल 247 टी20 मैच खेले हैं और इसमें 5951 रन बनाए हैं. इसमें पांच सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी हैं. इसके साथ ही उन्होंने 31 स्टंप और 131 कैच किए हैं. साथ ही वह इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट, 107 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. आईपीएल 2026 में उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है.

Jamie Smith 1000 runs
Jamie Smith 1000 runs

TRENDING NOW


जैमी स्मिथ इंग्लैंड का सितारा- आईपीएल में मचा सकता है धमाल

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ इस कैटेगिरी का बड़ा खिलाड़ी है. 25 साल के इस खिलाड़ी का टी20 में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. 97 मैचों में उन्होंने 1687 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 144.31 का है. इसमें नौ अर्धशतक हैं. विकेट के पीछे उन्होंने 10 स्टंप्स और 53 कैच हैं.

जेमी ने इंग्लैंड के लिए 17 टेस्ट और 19 वनडे इंटरनेशनल के अलावा 5 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी अनुभव है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

ben duckett century
ben duckett century

बेन डकेट

इंग्लैंड के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. आईपीएल 2026 में जिन 40 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ है उनमें यह भी शामिल हैं. उन्होंने 216 टी20 मुकाबले खेले हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 140.18 का और औसत 30.49 का है. उन्होंने 34 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. विकेट के पीछे उन्होंने 2 स्टंप्स और 107 कैच किए हैं.

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में वह पारी का आगाज करते हैं. उन्होंने 40 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके साथ ही 31 वनडे इंटरनेशनल और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. उनके पास जो अनुभव है वह आईपीएल फ्रैंचाइजी के काफी काम आ सकता है.

Tim Seifert

टिम सिफर्ट

न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज भी ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो आईपीएल 2026 की नीलामी में धूम मचा सकते हैं. 30 साल के इस खिलाड़ी के बाद टी20 क्रिकेट की दुनिया में काफी अनुभव है. उन्होंने 293 मैच खेले हैं और इसमें 134.63 के औसत से 6698 रन बनाए हैं. इसमें चार सेंचुर और 32 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 181 कैच और 37 स्टंपिंग्स भी की हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 77 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसके साथ ही वह दुनियाभर में लीग क्रिकेट खेलते हैं. इसमें बिग बैश लीग (बीबीएल), कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल), आईएल टी20 और मेजर लीग क्रिकेट में खेल चुके हैं. सिफर्ट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है.

Trending This Week