×

IPL 2026 Auction: 5 विदेशी खिलाड़ी, जिन पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसा पैसा

आइए, उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन पर इस सीजन सबसे मोटी रकम खर्च की गई है.

Josh-Inglis

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई. इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए.

Cameron Green
Cameron Green

कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. इसी के साथ वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले, जिसमें 1 शतक के साथ 452 रन बनाए. इसके बाद अगले सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 255 रन जुटाए.

मतीशा पथिराना

श्रीलंका के 22 वर्षीय खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में पिछले चार सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, जिसमें 32 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए.

Liam Livingstone
Liam Livingstone

TRENDING NOW


लियाम लिविंगस्टन

इंग्लिश खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. लिविंगस्टोन आईपीएल करियर में तीन टीमों की तरफ से कुल 49 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.27 की औसत के साथ 1,051 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले.

mustafizur rahman

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा है. यह खिलाड़ी आईपीएल करियर में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुका है. इस दौरान उन्होंने 60 मुकाबलों में 28.44 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल किए.

Josh Inglis
Josh Inglis

जोश इंग्लिश

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. जोश ने आईपीएल 2025 में इस लीग में डेब्यू किया था. अपने पहले सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 11 मैच खेलते हुए 30.88 की औसत के साथ 278 रन बनाए थे.

Trending This Week