×

IPL 2026 Auction: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बरसेगा खूब पैसा, SMAT में मचा चुके हैं धमाल

आईपीएल 2026 की नीलामी में इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरस सकता है. ये बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

ipl-auction-2026

ipl-auction-2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में बहुत कम दिन बचे हैं. और इसमें कई बड़े खिलाड़ियों के अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होंगे जिनका नाम लोगों ने ज्याद नहीं सुना होगा. लेकिन टीम के टैलंट स्काउट्स की नजरें उन पर जरूर होंगी. हम ऐसे पांच खिलाड़ियों को देखते हैं जो अनकैप्ड हैं लेकिन टीमें उन पर जरूर दांव खेलना चाहेंगी.

भानू पनिया

बड़ौदा के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भी इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी की है. 29 साल का यह बल्लेबाज नंबर 6-7 पर आकर तेजी से रन बटोरने का काम करते हैं. वह SMAT के इस सीजन में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. उनका औसत 112 का है और स्ट्राइक-रेट 180 का है. बड़ौदा की टीम हालांकि अगले चरण में नहीं पहुंच पाई.

अनमोलप्रीत सिंह

पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि 27 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 9 आईपीएल मैच खेले हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 16 और स्ट्राइक-रेट 121 का रहा है. हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में वह बहुत अच्छी लय में हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नंबर तीन पर अच्छा खेल दिखाया है. पंजाब के लिए इस खिलाड़ी ने 34 के औसत और 172.14 के स्ट्राइक-रेट से 241 रन बनाए हैं. उनका यह स्ट्राइक-रेट उनके करियर के स्ट्राइक-रेट 137.30 से बहुत ज्यादा है. अनमोलप्रीत सिंह के प्रदर्शन ने उनकी टीम को ग्रुप सी में सात में से पांच जीत के साथ चोटी पर बना रखा है.

अंकित कुमार

हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खुद को एक अच्छे ओपनर के तौर पर स्थापित किया है. वह टीम के कप्तान हैं और बल्लेबाजी के साथ इसका अच्छा तालमेल बैठा रहे हैं. अंकित ने टूर्नामेंट में अभी तक 242 रन बनाए हैं. उनका औसत 40 का है और स्ट्राइक रेट 162.41 का है. ग्रुप सी में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही. हरियाणा अब सुपर लीग में पहुंच चुका है.

TRENDING NOW


मनन वोहरा

मनन वोहरा लंबे वक्त से आईपीएल का हिस्सा हैं. वह घरेलू क्रिकेट में लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं. वह अब चंडीगढ़ के लिए खेल रहे है. 32 साल के इस खिलाड़ी ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में 46.33 के औसत और 135.60 के स्ट्राइक-रेट से 278 रन बनाए हैं. वोहरा आईपीएल में चार फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. साल 2013 से वह इस लीग का हिस्सा हैं. वह इस लीग में 56 मैच खेल चुके हैं.

कुणाल चंदेला

उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. 31 साल का यह बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में जबर्दस्त फॉर्म में है. उन्होंने अभी तक 50 के औसत और 150 के स्ट्राइक-रेट से 350 रन बनाए हैं. इस सीजन में सात पारियों में उन्होंने चार हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. कुणाल चंदेला ने अभी तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 890 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.68 का है. और स्ट्राइक-रेट 134.84 का है.

Trending This Week