HomePhotosIPL 2026- किस देश से हैं सबसे ज्यादा ₹ 2 करोड़ बेस प्राइस के खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2026- किस देश से हैं सबसे ज्यादा ₹ 2 करोड़ बेस प्राइस के खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
IPL Auction 2026 की नीलामी में कुल 40 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. देखें इसकी पूरी लिस्ट. किस देश से हैं कितने खिलाड़ी.
By Bharat MalhotraLast Updated on - December 9, 2025 1:52 PM IST
IPL 2026 की नीलामी में कुल 350 खिलाड़ी भाग लेंगे. शुरुआत में 1355 खिलाड़ियों ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था. लेकिन मंगलवार को सामने आई लिस्ट में से 1005 खिलाड़ियों के नाम गायब थे. हर बार की तरह इस बार भी उन खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है जिनका बेस प्राइस करीब 2 करोड़ रुपये है. कुल 40 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. हम देखते हैं इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट. और किस देश के कितने खिलाड़ियों ने इस बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर किया है.
Cameron-Green
कैमरून ग्रीन
इस लिस्ट में भी कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी काफी जोर दिखा सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार ऑलराउंडर खेल के हर आयाम से अपना योगदान दे सकता है. और कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमें, जिनके पास काफी पर्स है, वे उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं.
Venkatesh-Iyer
वेंकटेश अय्यर
इसके साथ ही वेंकटेश अय्यर, जिन्हें बीते साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा था, भी नीलामी में नजर आएंगे. फ्रैंचाइजी ने इस साल उन्हें रिलीज कर दिया था. लेकिन जिस तरह के वे खिलाड़ी हैं उन्हें खरीदने में काफी टीमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं.
Steve Smith
TRENDING NOW
स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ भी वे खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. ऑस्ट्रेलिया के इस धमाकेदार बल्लेबाज ने 2021 के बद पहली बार नीलामी में भाग लिया है. स्मिथ कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में अपना योगदान दे सकते हैं.
अब देखते हैं कि आईपीएल की इस नीलामी में किस देश के किस खिलाड़ी का नाम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में शामिल है.
Ravi Bishnoi
India (भारत)
भारत के सिर्फ दो खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.
Afghanistan (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान से भी दो ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. स्पिनर मुजीब-उर-रहमान और तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने खुद को इस बेस प्राइस में रजिस्टर किया है.
Josh Inglis
Australia (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांच खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर किया है. गेंदबाज सीन एबॉट के अलावा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैगर्क भी इस सूची में हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ये 5 खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस में हैं. सीन एबॉट जेक फ्रेज़र-मैगर्क कैमरॉन ग्रीन जोश इंगलिस स्टीव स्मिथ
Bangladesh (बांग्लादेश)
बांग्लादेश की ओर से सिर्फ एक तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नाम इस सूची में है. बाएं हाथ के इस पेसर का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है.
Liam Livingstone
England (इंग्लैंड)
इंग्लैंड की ओर से आईपीएल 2026 की नीलामी में कुल 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. इसमें लियाम लिविंगस्टन का नाम भी शामिल है. गस एटकिनसन टॉम बैटन टॉम करन लियाम डॉसन बेन डकेट डेनियल लॉरेन्स लियाम लिविंगस्टोन जेमी स्मिथ
New Zealand (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड की टीम में 10 खिलाड़ियों का नाम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. इसमें रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया.
साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. इसमें बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी और आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर भी शामिल हैं. मिलर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.