Seven biggest controversies of IPL: आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. आईपीएल का यह 19वां सीजन है. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे विवाद हुए हैं, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. इन विवादों की वजह से लीग की भी बदनामी भी हुई. साल 2008 में शुरू हुई इस लीग में शुरुआत में ही करप्शन, मैच फिक्सिंग और थप्पड़ कांड जैसी घटनाएं सुर्खियों में रही. आईपीएल के सात बड़े विवाद पर एक नजर…
2008 Slap gate
01. 2008 स्लैप गेट, थप्पड़ कांड से मच गया था हड़ंकप
साल 2008 आईपीएल का पहला सीजन, जिसमें थप्पड़ कांड की गूंज सुर्खियों में रही. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया. घटना कैमरे में कैद हुई, श्रीसंत रोते हुए दिखे. इसके बाद हरभजन सिंह पर 11 मैचों का बैन लगाया गया, जो बाद में कम कर दिया गया. इस घटना को लेकर हरभजन सिंह कई बार श्रीसंत से सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं, मगर इस घटना की यादें आज भी ताजा है.
Lalit Modi
02. आईपीएल में करप्शन, ललित मोदी बर्खास्त
IPL के संस्थापक और कमिश्नर ललित मोदी पर साल 2010 में फ्रेंचाइजी बिक्री में अनियमितताएं, बिना अनुमति सौदे, बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें बर्खास्त कर दिया. घटना के बाद ललित मोदी भारत छोड़कर भाग गए. यह लीग के प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा संकट था, जिसे लेकर लीग की विश्वसनियता पर सवाल उठे.
Shahrukh khan Ban
03. शाहरुख खान के वानखेड़े में एंट्री पर लगा था बैन
भारतीय सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस करने लगे. मैच के बाद शाहरुख अपनी बेटी सुहाना और उनके दोस्तों के साथ थे. सिक्योरिटी ने उन्हें टोका जो बाद में बहस में बदल गई. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि शाहरुख ने सिक्योरिटी से बदतमीजी की, गाली-गलौज की और हाथापाई हुई. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शाहरुख खान पर 5 साल का बैन लगा दिया, हालांकि बाद में इसे घटाकर तीन साल का कर दिया गया.
2013 Spot Fixing
04. स्पॉट फिक्सिंग में जेल गए तीन क्रिकेटर्स
साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. यह विवाद सबसे बड़े विवादों में से एक है. दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस. श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट-फिक्सिंग में गिरफ्तार किया. जांच में CSK के अधिकारी गुरुनाथ का नाम आया और उन पर बेटिंग में शामिल होने के आरोप लगे. इस घटना के बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स पर दो-दो साल का बैन लगा, वहीं खिलाड़ियों पर भी लंबा बैन लगाया गया. इस घटना ने आईपीएल की साख को बड़ा नुकसान पहुंचाया.
Gautam gambhir vs Virat Kohli
05. विराट कोहली से भिड़े गौतम गंभीर
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में साल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर लड़ाई हुई जो आईपीएल के बड़े विवादों में से एक है. दोनों के बीच की यह राइवलरी अगले 10 साल तक जारी रही. साल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स और आरसीबी के मैच में भी एक बार फिर गंभीर और कोहली भिड़ गए. आईपीएल की यह घटना क्रिकेट फैंस भूल नहीं सकेंगे.
Ravindra jadeja
06. रविंद्र जडेजा पर लगा था एक साल का बैन
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने साल 2008 और साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था. 2008 में राजस्थान रॉयल्स की खिताबी जीत में जडेजा का अहम रोल था. 2010 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स को सूचित (बिना NOC) किए बिना मुंबई इंडियंस के साथ बातचीत की. IPL के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी की जानकारी और अनुमति के बिना अन्य टीमों से मोलभाव नहीं कर सकते थे. राजस्थान रॉयल्स ने शिकायत की और जडेजा पर एक साल का बैन लगा दिया. रविंद्र जडेजा साल 2010 का आईपीएल नहीं खेल पाए. 2026 में एक बार फिर रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में लौटे हैं.
MS Dhoni umpire clash
07. अंपायर के फैसले पर आगबबूला हो गए थे धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है. वह शांत रहकर मैदान में अपने विरोधियों को पटखनी देने के लिए जाने जाते हैं. मगर साल 2019 में आईपीएल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के दौरान विवादित नो बॉल फैसले को लेकर धोनी डगआउट से दौड़कर अंपायर के पास पहुंच गए और अंपायर से बहस करने लगे. धोनी पर इस हरकत के लिए उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.