- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- एक हफ्ते के लिए सस्पेंड है आईपीएल, इस देश में हो सकते हैं बाकी मैच...
एक हफ्ते के लिए सस्पेंड है आईपीएल, इस देश में हो सकते हैं बाकी मैच...
Published On May 09, 2025, 05:52 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2025, 05:52 PM IST
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सुरक्षा को देखते हुए आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया. खबरें आईं कि इसे सितंबर में बांग्लादेश सीरीज और एशिया कप के बीच करवाया जा सकता है. लेकिन बोर्ड ने अपने ताजा बयान में कहा है कि इस लीग...
क्या-क्या हैं बीसीसीआई के पास विकल्प
अब सवाल यह है कि अगर बोर्ड एक सप्ताह बाद आईपीएल पर कोई फैसला लेता है तो उसके पास क्या-क्या विकल्प हैं. बोर्ड की ओर से अभी तक वेन्यू और शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
क्या भारत में ही होंगे आईपीएल के बाकी मैच
क्या आईपीएल के बचे हुए मैच एक हफ्ते बाद भी भारत में ही आयोजित होंगे. मौजूदा परिस्थिति में फिलहाल इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है. जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक भारत में मैच होने की संभावना नहीं है.
क्या सितंबर में करवाया जाएगा
एक सवाल यह भी है क्या सितंबर में भारत के बांग्लादेश दौरे और एशिया कप के समय पर एशिया कप करवाया जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच जो इस समय माहौल है उसे देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा कि एशिया कप आयोजित हो सकता है. इसके रद्द होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही बांग्लादेश भी इन दिनों पाकिस्तान की राह पर दिख रहा है. और ऐसे में उसके साथ सीरीज भी रद्द हो सकती है.
यूएई शिफ्ट हुआ है पाकिस्तान सुपर लीग
पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को रावलपिंडी से पहले कराची शिफ्ट जाने की खबर आई.
पाकिस्तान सुपर लीग के 8 मैच बाकी हैं
पाकिस्तान सुपर लीग के अभी 8 मैच बाकी हैं. इसमें प्लेऑफ और फाइनल मैच शामिल है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है. खबर के मुताबिक पाकिस्तान से खिलाड़ी आज शाम को यूएई रवाना हो जाएंगे. पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल 18 मई के आस पास होना है.
तो आईपीएल यूएई में होगा IPL!
बीसीसीआई ने अभी एक सप्ताह के लिए आईपीएल को सस्पेंड किया है. यानी अभी इसी महीने में आईपीएल के पूरा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. यह भी संभावना है कि 16 मई के बाद जब पीएसएल खत्म होगा तो आईपीएल को यूएई शिफ्ट किया जा सकता है.
क्या कहा है बीसीसीआई ने
बोर्ड ने कहा है कि तत्काल प्रभाव से आईपीएल को स्थगित किया जा रहा है. और नए शेड्यूल और मैदान के बारे में जानकारी परिस्थितियों का आकलन करने और संबंधित विभागों और हितधारकों से चर्चा करने के बाद दी जाएगी.