×

IPL में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाली टीमें, टॉप-5 में नहीं है मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम को पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है.

IPL Most century for team

(Image credit- X)

IPL teams with Most Hundreds: आईपीएल 2025 का आगाज होने में चंद घंटे का समय बाकी है. आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में पिछले सीजन की विजेता केकेआर का सामना आरसीबी से होगा. विराट कोहली आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक (08) लगाने का रिकॉर्ड भी है. मुंबई इंडियंस की टीम टॉप-5 में शामिल नहीं हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों की बात करें तो इस लिस्ट में भी आरसीबी का दबदबा है. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमें

Virat Kohli
(Image credit- IPL/BCCI)

01. आरसीबी

आरसीबी की टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 19 शतक लगाए हैं. आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली के नाम आठ और क्रिस गेल के नाम पांच शतक है. इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने दो, रजत पाटीदार, विल जैक्स, देवदत्त पडिडकल और मनीष पांडेय ने एक-एक शतक लगाया है.

Jos Buttler
(Image credit- X)

02. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम 17 शतक के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स के लिए सात शतक के साथ जोस बटलर लिस्ट में टॉप पर है. जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, शेन वाटसन और यशस्वी जायसवाल ने दो- दो शतक जड़े हैं. युसूफ पठान और बेन स्टोक्स के नाम एक-एक शतक है.

KL Rahul
(Image credit- @StarSportsIndia X)

TRENDING NOW


03. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम 15 शतक के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल और हाशिम अमला के नाम दो-दो शतक है. शॉन मार्श, डेविड मिलर, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ऋद्धिमान साहा, एडम गिलक्रिस्ट, माहेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, पॉल बल्थाटी ने एक-एक शतक लगाया है.

Suresh Raina
(Image credit- X)

04. चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 11 शतक के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सुरेश रैना, ऋतुराज गायकवाड़, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने दो- दो शतक लगाए हैं, वहीं माइक हसी, अंबाती रायडू और ब्रैंडन मैकुलम ने एक-एक शतक लगाया है.

David warner
(Image credit- X)

05. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 शतक के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के नाम सबसे ज्यादा दो-दो शतक है. ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, क्विंटन डि कॉक, संजू सैमसन, केविन पीटरसन और एबी डिविलियर्स ने एक-एक शतक जड़े हैं.

Trending This Week