×

क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक, IPL के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पहले नंबर क्रिस गेल हैं. और इस बात की जानकारी लगभग सभी को होगी. लेकिन इसके बाद किसका नंबर आता है.

highest-score-in-ipl

highest-score-in-ipl

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल तो अभी नहीं आया है. लेकिन इसकी शुरुआत की तारीख से पर्दा हट चुका है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा. इस लीग में चौके-छक्कों की बरसात होगी. रनों का अंबार लगेगा. और गेंदबाज भी अपना पूरा जोर लगाएंगे. इस बीच हम देखते हैं कि इस लीग में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले पांच बल्लेबाज कौन से हैं.

Chris Gayle

क्रिस गेल

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. गेल ने सिर्फ 66 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे. गेल ने इस मैच में सिर्फ 30 गेंद पर सेंचुरी लगा दी थी.

अभिषेक शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं. अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे.

Quinton de Kock
(Image credit- IPL T20 X)


क्विंटन डि कॉक

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 70 गेंदों में 140 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. डी कॉक की यह पारी टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी भी है. डी कॉक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए थे.

एबी डिविलियर्स

आईपीएल 2015 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 59 गेंदों में 133 रनों की तूफानी पारी खेली थी. डिविलियर्स ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे और वह नाबाद लौटे थे. डिविलियर्स की यह पारी आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी भी है.

केएल राहुल

आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं. राहुल ने साल 2020 में पंजाब किंग्स आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 69 गेंदों में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी. राहुल ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

Trending This Week