×

T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने रचा इतिहास, लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए, इसके जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई.

Ireland cricket team

Ireland cricket team

कप्तान लोर्कन टकर (94*) की धमाकेदार पारी के बाद जोशुआ लिटिल (तीन विकेट) की दमदार गेंदबाजी ने आयरलैंड ने टी20 विश्व कप में जीत का खाता खोला है. आयरलैंड की टीम ने इसके साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. शनिवार को खेले गए मैच में आयरलैंड की टीम ने ओमान के खिलाफ 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई.

आयरलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यह पहली जीत है. इस मैच में आयरलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया, वहीं टीम के कप्तान लोर्कन टकर ने भी भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.लोर्कन टकर ने 94 रन की पारी में 10 चौके और 04 छक्के लगाए. लोर्कन टकर ने जेरेथ डेलानी (56) के साथ 56 गेंद में 101 रन की साझेदारी की, इसके बाद जॉर्ज डॉकरेल 35 रन (09 गेंद) के साथ उन्होंने 19 गेंद में 70 रन जोड़े, डॉकरेल ने नौ गेंद की पारी में पांच छक्के जड़े. आयरलैंड ने आखिरी चार ओवरों में 86 रन बनाए. ओमान की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 139 रन बनाए. ओमान के लिए आमिर कलीम ने 50 रन और हम्मद मिर्जा ने 46 रन बनाए.

Ireland team
Ireland team

आयरलैंड ने रचा इतिहास

आयरलैंड की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए. यह टी-20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का सबसे बड़ा स्कोर है. आयरलैंड ने स्कॉटलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा, स्कॉटलैंड के नाम 207 रन बनाने का रिकॉर्ड था. इसके अलावा आयरलैंड का भी यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले आयरलैंड ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ एडिनबर्ग मे साल 2023 में चार विकेट पर 226 रन बनाए थे.

Lorcan Tucker
Lorcan Tucker

लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने इस मैच में 51 बॉल में 94 रन (10 चौके, चार छक्के) की नाबाद पारी खेली. यह टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. लोर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे. बतौर कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. क्रिस गेल ने ब्रिजटाउन में साल 2010 में बतौर कप्तान भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे.

Chris Gayle
Chris Gayle


T20 WC में किसी कप्तान का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

98 क्रिस गेल बनाम भारत ब्रिजटाउन 2010
94* लोर्कन टकर बनाम ओमान कोलंबो SSC 2026
92 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2024
88 क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 2009
85 केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया दुबई 2021

Lorcan Tucker record
Lorcan Tucker record

आयरलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

लोर्कन टकर आयरलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले कर्टिस कैंपर ने साल 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाए थे. टकर पहली पारी में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी है. इससे पहले पहली पारी में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा स्कोर 2009 में ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ क्रिस गेल का 88 रन का था.

Ireland cricket team world Record
Ireland cricket team world Record

टकर और डॉकरेल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

लोर्कन टकर और जार्ज डॉकरेल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 19 गेंदों पर 70 की नाबाद साझेदारी हुई जो T20 WC में सबसे बड़ा पार्टनरशिप रन रेट है. इससे पहले 2010 में ग्रोस आइलेट में माइकल हसी और मिशेल जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ़ 19.87 (16 गेंदों पर नाबाद 53) की पार्टनरशिप रन रेट से रन बनाए थे.

Trending This Week